{"_id":"64437352ec5cfbd09c00f986","slug":"digvijaya-reached-the-court-of-baba-mahakal-worshiped-with-his-wife-abhishek-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दिग्विजय, पत्नी के साथ किया पूजन-अर्चन, अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे दिग्विजय, पत्नी के साथ किया पूजन-अर्चन, अभिषेक
Sat, 22 Apr 2023 04:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:53 PM IST
सार
Digvijaya Singh in Ujjain: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ महाकाल का अभिषेक किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता राय भी उनके साथ थी।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह गुरुवार रात को उज्जैन पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। यह भी बताया कि चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या करना होगा। इसके बाद शनिवार सुबह महाकाल के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने कहा कि शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाबा महाकाल की भस्मारती के दौरान दर्शन किए। साथ ही बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन भी किया। उन्होंने पत्नी अमृता राय के साथ यह पूजा की और गुरुजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पंडित संजय गुरु ने बताया कि गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद दिग्विजय सिंह नंदी हॉल में पहुंचे। उन्होंने भगवान नंदी का पूजन-अर्चन करने के बाद उनके कानों मे अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की भक्ति मे दिखे लीन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूजन-अर्चन के बाद नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कुछ मंत्रों का जाप भी किया। मीडिया ने महाकाल मंदिर में उनसे चर्चा करना चाहा लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
