फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotees kept looking at Baba Mahakal, who was decorated in Bhasmarti with worship materials

Ujjain News: भस्मारती में बाबा महाकाल का ऐसा श्रृंगाार कि देखते रह गए भक्त, चारों और गूंजा जय श्री महाकाल

Tue, 03 Dec 2024 08:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 03 Dec 2024 08:11 AM IST
सार

भस्मारती के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन सामग्री और पुष्पों की माला से श्रृंगार किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बाबा महाकाल के आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा।

विज्ञापन
Devotees kept looking at Baba Mahakal, who was decorated in Bhasmarti with worship materials
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भव्य रूप से सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, वह देखते ही रह गया। इससे पहले भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे और फिर भस्मारती की गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


भस्मारती के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन सामग्री और पुष्पों की माला से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्मारती के दर्शन किए और इस व्यवस्था का लाभ उठाया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के कलश भेंट किए
श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखंड के जमशेदपुर से पधारे भक्त दयानिधि दुबे और रांची के अनीश राजगड़िया द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 1-1 नग (कुल 02 नग) चांदी के कलश भेंट किए गए। इनका वजन क्रमशः लगभग 1.235 किलोग्राम और 1.114 किलोग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने भेंट प्राप्त कर दानदाताओं का सम्मान किया और विधिवत रसीद प्रदान की। इस दौरान प्रशांत त्रिपाठी, पुरोहित दीपक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
 

पूजन सामग्री से भस्मारती मे ऐसे श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल की देखते रह गए भक्त, चारों और गूंजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed