फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Debt took another life, RTO employee hanged himself, husband found hanging when wife reached to wake him up

Ujjain: कर्ज ने ली एक और जान, आरटीओ कर्मचारी ने फांसी लगाई, पत्नी जगाने पहुंची तो फंदे पर लटकता मिला पति

Wed, 31 Jan 2024 06:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:03 PM IST
सार

उज्जैन में कर्ज से परेशान होकर आरटीओ कर्मचारी ने फांसी लगा ली। पत्नी ने फंदे पर लटका शव देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Debt took another life, RTO employee hanged himself, husband found hanging when wife reached to wake him up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के मिल्कीपुरा में रहने वाले एक आरटीओ कर्मचारी ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। जब सुबह उसकी पत्नी जगाने के लिए कमरे में पहुंची तो उसे पति की लाश लटकी मिली। शोर सुनकर परिजन आ गए और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

 
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मिल्कीपुरा निवासी इम्तियाज पिता इफ्तियार आरटीओ में काम करता था। बुधवार सुबह उसने अपने घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी पत्नी उसे जगाने के लिए कमरे में गई तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। महिला का शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए तथा भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां आई और शव को कब्जे में ले लिया। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल में मृतक के पिता इफ्तियार ने बताया कि उस पर कर्ज चढ़ा हुआ था और पूर्व में भी दो-तीन बार उन्होंने उस पर चढ़ा कर्ज चुकाया था। मृतक के पिता पेंटरी का काम करते हैं। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं तथा आज सुबह उसने दुपट्टे से फंदा डालकर फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed