फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Death of man who killed wife and daughter, The double murder incident was executed on March 30

नरवर हत्याकांड: पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले शख्स की मौत, 30 मार्च को डबल मर्डर की वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 11 Apr 2023 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 02:02 PM IST
सार

नरवर के कंकरिया गांव में अपनी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की हत्या करने वाले शख्स की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
Death of man who killed wife and daughter, The double murder incident was executed on March 30
आरोपी का जीवित अवस्था का चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नरवर में करीब दो सप्ताह पहले हुए डबल मर्डर करने वाले शख्स की मौत हो गई है। नरवर के ग्राम कंकरिया में एक डबल मर्डर हुआ था, जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी और पुत्री को चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी, इस घटना में आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर चोट पहुंचाई थी, जिसे पहले जिला चिकित्सालय उज्जैन में भर्ती करवाया गया था, लेकिन यहां हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


नरवर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम टंकारिया निवासी ओंकार पुत्र भागीरथ नरवरिया उम्र 50 वर्ष ने उसकी पत्नी ताराबाई उम्र 45 वर्ष तथा पुत्री रवीना उम्र 13 वर्ष को 30 मार्च की रात करीब 12 बजे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अगले दिन सुबह ओंकार ने खुद को चाकू मार लिए थे। पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने ओंकार के खिलाफ पत्नी व बेटी की हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस अभी इस मामले में जांच कर ही रही थी कि इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान ओंकार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


लड़कों ने खुद को कर लिया था कमरे मे बंद
हत्याकांड के दौरान ताराबाई के पुत्र मोहित उम्र 15 वर्ष तथा अंकित उम्र 10 वर्ष ने जब मां की आवाज सुनी और उठकर देखा तो पिता मां ताराबाई व बहन रवीना को चाकू मार रहे थे। पिता ने दोनों बच्चों को चुपचाप रहने को कहा। इससे दोनों बुरी तरह घबरा गए और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed