फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cricketer KL Rahul arrived to visit Baba Mahakal, applied Tilak on his forehead, wore a garland of figures

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, मस्तक पर लगवाया तिलक, पहनी आंकड़े की माला

Mon, 17 Mar 2025 03:05 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन कर आगामी आईपीएल में सफलता का आशीर्वाद लिया। वे बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और पूर्व में पत्नी आथिया शेट्टी संग दर्शन कर चुके हैं। इस बार वे दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे। 

विज्ञापन
Cricketer KL Rahul arrived to visit Baba Mahakal, applied Tilak on his forehead, wore a garland of figures
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल, मस्तक पर लगवाया तिलक, पहनी आंकड़े की माल

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में वीआईपी श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। आज सुबह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और आगामी आईपीएल में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिटिया की शादी के बाद बाबा महाकाल को धन्यवाद कहने उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, दर्शन कर यह कहा
विज्ञापन


बाबा महाकाल के दर्शन कर मांगी सफलता की कामना
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएल राहुल विशेष रूप से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने मस्तक पर तिलक लगाया और गले में आंकड़े की माला पहनी। पूजन के बाद वे नंदी हॉल पहुंचे और नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचे रंजीत, बोले किसने किया करियर बर्बाद

बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं केएल राहुल
बताया जाता है कि केएल राहुल बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और समय मिलने पर उज्जैन आकर महाकाल के दर्शन करते हैं। इससे पहले भी वे अपनी पत्नी, अभिनेत्री आथिया शेट्टी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

आईपीएल में नई टीम से खेलेंगे केएल राहुल
जल्द ही शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए केएल राहुल पूरी तरह तैयार हैं। इस सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान उन्होंने अपनी टीम की शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्रार्थना की।
 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल, मस्तक पर लगवाया तिलक, पहनी आंकड़े की माल

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल, मस्तक पर लगवाया तिलक, पहनी आंकड़े की माल

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed