{"_id":"65769d0e03772480420e6fa7","slug":"congress-candidate-murli-morwal-got-furious-in-the-gratitude-meeting-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: आभार बैठक में आगबबूला हुए मुरली, हार का ठिकरा फोड़ते हुए कहा- मेरी हार का कारण गद्दार कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: आभार बैठक में आगबबूला हुए मुरली, हार का ठिकरा फोड़ते हुए कहा- मेरी हार का कारण गद्दार कांग्रेसी
Mon, 11 Dec 2023 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:54 AM IST
सार
MP Politics: बड़नगर विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद हारे हुए उम्मीदवारों द्वारा अपनी हार का मंथन अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के बीच किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मुरली मोरवाल द्वारा एक आभार बैठक आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के बीच अपनी हार का ठिकरा गद्दार कहकर कांग्रेसियों पर ही फोड़ा।
विज्ञापन
आभार बैठक में आगबबूला हुए मुरली मोरवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओंकारलीला गार्डन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़नगर, इंगोरिया, खरसौदकलां व समस्त कांग्रेस संगठनों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए मोरवाल ने कहा कि कांग्रेस के वफादार व ईमानदार कार्यकर्ताओं ने तन, मन, धन से कांग्रेस को जिताने के लिए दिन रात मेहनत की। किंतु कांग्रेस के गद्दारों ने निर्दलीय व भाजपा का साथ देकर कांग्रेस को हरा दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हताश व निराश होने की जरूरत नहीं है, मैं हमेशा जी जान से कंधे से कंधा मिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगा। आगामी मंडी, जनपद, चुनाव में यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं में से ही चुनाव लड़ाया जाएगा। आभार बैठक में उपस्थित वक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने एक सुर में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों व ईवीएम पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी को हराने के लिये जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
बैठक में शामिल रहे ये लोग
बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीशचंद ओझा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष मोहनसिंह पलदूना, चुनाव संचालक संजय मल्होत्रा, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष राधेश्याम मुण्डेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, हेमंत उपाध्याय, डॉ. नरेन्द्रसिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पन्नालाल पटेल, रामलाल माली, मनोहरलाल शर्मा, दिनेश सनोलिया, प्रेमचंद द्वितीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण बिलाला, अश्विन यादव, जनपद सदस्य प्रहलादसिंहेे देवडा, अशोक जादव, राधेश्याम परमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
ईवीएम के कारण जीता भाजपा प्रत्याशी
मोरवाल ने कहा कि जिस गांंव में माली समाज बाहुल्य है। वहां ईवीएम मशीन में गडबड़ी के चलते भाजपा प्रत्याशी को वोट मिले। बैठक में कांग्रेस के गद्दारों को पार्टी से बाहर निकालने की बात भी कही।
