फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Condition of tehsils in Ujjain DM sahab is working day and night many departments locked

उज्जैन में तहसीलों के हाल: DM साहब दिन-रात काम कर रहे...और कई विभागों में लगे ताले तो कुछ में अधिकारी ही नहीं

Fri, 27 Sep 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 06:07 PM IST
सार

उज्जैन में तहसील कार्यालय के हालात ठीक नहीं हैं। कलेक्टर साहब सुबह से रात तक काम कर रहे हैं। इसके बावजूद यहां विभागों में दिन में ही ताले लग जाते हैं और कुर्सियों से अधिकारी भी गायब मिलते हैं।

विज्ञापन
Condition of tehsils in Ujjain DM sahab is working day and night many departments locked
कचरा साफ करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाहे कोई अभियान हो या फिर किसी त्योहार की तैयारी, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह इन दिनों पूर्ण मुस्तैदी से सभी कार्यों को करते दिखाई दे रहे हैं। बात अगर गुरुवार की जाए तो उन्होंने सुबह सात बजे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हाथों में झाड़ू लेकर प्रशासनिक भवन की सफाई का काम किया था तो वहीं अन्य लोग इस अभियान से प्रेरित हो, इसलिए उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में बने वाटर सप्लाई के चैंबर में उतरकर यहां भी सफाई की थी।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद वे दिन भर अन्य कार्य भी करते देखे गए। लेकिन उनकी इस ऊर्जा के विपरीत तहसील कार्यालय में जैसे श्राद्ध पक्ष की सुस्ती छाई हुई है। सुबह तो ठीक दोपहर को भी एसडीएम कार्यालय में स्थित तहसील कार्यालय के कई विभागों के तो ताले भी नहीं खुल रहे हैं। शहरवासी और ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचते हैं, जिनमें से कुछ तो विभाग में लगे ताले देखकर ही लौट जाते हैं तो कुछ घंटों तक अधिकारियों के आने का इंतजार करते देखे जाते हैं।
विज्ञापन




प्रशासनिक भवन के सामने नवीन एसडीएम कार्यालय में तहसील कार्यालय बने हुए हैं। जब तक यह कार्यालय प्रशासनिक भवन में संचालित किए जाते थे, तब तक तो फिर भी ठीक था। लेकिन अब इन तहसील कार्यालयो में काम कछुए की गति से भी नहीं चल रहा है। सबसे ज्यादा स्थिति तो उज्जैन शहर की तहसीलदार रुपाली जैन के यहां खराब है। लोगों की शिकायत पर जब इस कार्यालय पर पहुंचा गया तो पता चला कि शाम 4:20 पर ही यहां कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर रूम, फौजदारी शाखा एवं प्रवाचक तहसील उज्जैन नगर के साथ ही सीएम हेल्पलाइन व लोक सेवा जैसे कार्यालय पर तो ताला लगा हुआ था। यही नहीं जो कार्यालय खुले हुए थे, उन कुर्सियों के अधिकारी भी घंटों से नदारद थे। यहां अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों ने काफी देर तक इन अधिकारियों के आने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई नहीं आया तो यह लोग यहां से चले गए।



नहीं उठाया फोन...
तहसील कार्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर जब तहसीलदार उज्जैन शहर रुपाली जैन को उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया गया तो काफी प्रयास करने के बावजूद भी उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।

लोगों ने कहा, यहां फाइल चलती नहीं रेंगती है
क्योंकि तहसीलदार राजस्व संग्रह, राजस्व रिकॉर्ड, भूमि संबंधी मामलों का तत्काल निपटारा करने विकास योजनाओं को बनाने, ऋण वितरण, राशन वितरण के साथ अनेक कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसीलिए उनके कार्यालय पर आने वालों की संख्या भी कुछ इतनी ही अधिक होती है। लेकिन इन कार्यालयों पर आने वाले लोग यहां पर चक्कर लगा लगाकर परेशान हो जाते हैं।


कुछ लोगों ने बताया कि सप्ताह के दो से तीन दिन तो छुट्टियों में ही चले जाते हैं। बाकी के अन्य दिनों में इन विभागों से फाइलें चलती नहीं बल्कि रेंगती है। जब प्रशासनिक भवन में यह कार्यालय संचालित होते थे, तब तो स्थिति फिर भी ठीक थी। लेकिन अब एक विभाग से दूसरे विभाग में फाइलें पहुंचने में ही महीनों लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed