फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Shivraj will join Mahakal ride in Ujjain, leave given to school children, helpline number released

Ujjain: महाकाल की सवारी में शामिल होंगे सीएम शिवराज, स्कूली बच्चों को दी गई छुट्टी, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 01 Aug 2022 01:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

सावन के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की अधिकता होने के चलते जिला प्रशासन ने आज आस पास के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। सीएम शिवराज आज बाबा की शाही सवारी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
CM Shivraj will join Mahakal ride in Ujjain, leave given to school children, helpline number released
महाकाल की सवारी में शामिल होंगे सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन मास के तीसरे सोमवार पर उज्जैन में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूलों की छुट्टी रहेगी
सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए कलेक्टर ने मंदिर के पास स्थित स्कूलों की आज छुट्टी घोषित की है। इन स्कूलों ंमें शासकीय कन्या उमा विद्यालय सराफा, शासकीय उमा विद्यालय महाराजवाड़ा क्रमांक 2, शासकीय उमा विद्यालय महाराजवाड़ा क्रमांक 3, शासकीय उमा विद्यालय माधवगंज स्कूल में कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल की छुट्टी दी गई है। सोमवार को छुट्टी दिए जाने के चलते जिला प्रशासन ने रविवार की छुट्टी को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
एक अगस्त को सावन की तीसरा सोमवार और 2 अगस्त को नागपंचमी होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल धाम पहुंच रहे हैं। लोगों की अधिकता होने के चलते होटल संचालक उनसे मनचाहा किराया वसूल रहे हैं, वहीं ऑटो चालक भी दर्शनार्थियों से अधिक पैसा ले रहे हैं। दर्शनार्थियों के साथ हो रही बदसलूकी और पैसा ऐंठने की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 7049119001 जारी किया है, इस नंबर पर व्हाट्सअप भी उपलब्ध है, जिस पर दर्शनार्थी होटल संचालक और ऑटो चालक की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिला प्रशासन ने दोषी ऑटो चालकों का लायसेंस रद्द करने और होटल बंद करने की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed