{"_id":"650c71cbd67029b162045db7","slug":"cm-shivraj-will-come-to-ujjain-to-perform-bhoomi-pujan-of-construction-works-worth-rs-1100-crore-on-september-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Shivraj Ujjain Visit: 1100 करोड़ के निर्माण कार्यों का 22 सितंबर को भूमिपूजन करने आएंगे CM शिवराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Shivraj Ujjain Visit: 1100 करोड़ के निर्माण कार्यों का 22 सितंबर को भूमिपूजन करने आएंगे CM शिवराज
Thu, 21 Sep 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:09 PM IST
सार
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को पहले उज्जैन आएंगे, फिर दोपहर बाद हरसूद जाएंगे। वे महाकाल मंदिर के पास 11 करोड़ की लागत से बनी मेघदूत वन पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। इसी परिसर में महाकाल भक्त निवास सहित 1100 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम शिवराज सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 11.15 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के बाद दोपहर एक बजे हरसूद के लिए प्रस्थान करेंगे और 1.45 बजे हरसूद पहुंचेंगे, जहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को उज्जैन आ रहे हैं, वे यहां पर कई कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें से वे उज्जैन जिले में 554 करोड़ 89 लाख की लागत से नौ नवीन विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। जबकि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भक्त निवास का लागत 500 करोड़, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फैसिलिटी सेन्टर का लागत 17 करोड रुपये, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन (क्षेत्रफल 1.33 हेक्टेयर), SPV मेसर्स जाहन्वी उज्जैन लागत राशि 6.5 करोड़, इण्डस्ट्रियल क्लस्टर एसोसिएशन लागत राशि 1.5 करोड़, मेसर्स SOL Engineering, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 2.0 करोड़, मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रीज यूनिट-2, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 1.75 करोड़, मेसर्स विभोर इंडस्ट्रीज, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 1.57 करोड़, मेसर्स जाह्नवी कंटेनर्स, प्लास्टिक क्लस्टर ग्राम नीमनवासा जिला उज्जैन लागत राशि 2.5 करोड, औद्योगिक क्षेत्र फर्नाखेडी तहसील खाचरौद जिला उज्जैन में 58 इकाइयों का भूमिपूजन लागत राशि 22.07 करोड रुपये से होगा।
विज्ञापन
इन कार्यों का होगा लोकार्पण
उज्जैन में 159 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित सात विकास कार्यों का लोकार्पण, उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा मेघदूत पार्किंग का लोकार्पण- लागत राशि 11 करोड़ नौ लाख रुपये महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ कार्यालय भवन के लिए आवंटित बिडला भवन का नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण चार करोड़, संभागीय आई.टी.आई निर्माण एवं नवीनीकरण- लागत 31 करोड़ 49 लाख, औद्योगिक क्षेत्र नागझिरी देवास रोड उज्जैन, जिला उज्जैन में सीमेंट कांक्रीट सड़क, आर.सी.सी. सतही नाली निर्माण कार्य लागत राशि 8.07 करोड़, मेसर्स सी.पी.पेंन्ट्स विक्रम उद्योगपूरी उज्जैन लागत राशि 10.03 करोड़ रुपये से लगभग 53 लोगों को रोजगार का लाभ, मेसर्स श्री पैकर्स (एमपी) प्रा.लि. यूनिट-3 उज्जैन लागत राशि 50.46 करोड़, मेसर्स अरिबा फूडस प्रा.लि. सांवेर रोड उज्जैन लागत राशि 44.85 करोड़ का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
इन कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण
राज्य स्तर पर 15 MSME क्लस्टरों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 552 इकाइयों की होगी स्थापना, एक हजार 937 करोड़ रुपये, राज्य स्तर पर 1708 ईकाइयों का लोकार्पण, 932 करोड़ 22 लाख का निवेश, राज्य स्तर पर 307 ईकाइयों का भूमिपूजन, 556 करोड़ 41 लाख का निवेश होगा।
