फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Shivraj Ujjain Visit CM Shivraj will inaugurate Shanti Van Annakshetra and Shikhar Darshan in Mahakal city

CM Shivraj Ujjain Visit: कल महाकाल नगरी आएंगे शिवराज, शांति वन, अन्नक्षेत्र और शिखर दर्शन का करेंगे लोकार्पण

Wed, 04 Oct 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 04:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर के आंगन से कई सौगातें देंगे। नीलकंठ द्वार का शुभारंभ करेंगे और नए अन्न क्षेत्र भवन सहित मंदिर में प्रवेश के लिए बनी टनल का लोकार्पण करेंगे। महाराजवाड़ा भवन के पास शांति वन और शिखर दर्शन का लोकार्पण भी इस दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Shivraj Ujjain Visit CM Shivraj will inaugurate Shanti Van Annakshetra and Shikhar Darshan in Mahakal city
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे गुरुवार शाम को उज्जैन में करीब सात बजे इंदौर से कार द्वारा आएंगे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। सबसे पहले वे नीलकंठ द्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अत्याधुनिक सुविधाओं वाले देश के सबसे बड़े अन्न क्षेत्र भवन का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को ही सीएम शिवराज महाकाल शिखर दर्शन का शुभारंभ करेंगे। महाराजवाड़ा भवन के पीछे और बड़ा गणेश मंदिर के पास शांति वन बनाया गया है। यहीं से श्रद्धालु अब शिखर दर्शन कर सकेंगे। सीएम इसका भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन




इसी दौरान सीएम 284 करोड़ रुपये लागत के यूनिटी मॉल और महाकाल मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बनने वाले फैसेलिटी सेंटर थ्री का भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान नीलकंठ द्वार का लोकार्पण करने के बाद कोर्ट द्वारा त्रिवेणी संग्रहालय और अन्न क्षेत्र भवन पहुंचेंगे। वे भगवान महाकाल की शयन आरती में भी शामिल होंगे। मंचीय कार्यक्रम रात में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे के कार्यक्रम में होंगे नृत्य, गायन और मलखंब, 51,000 दीपक भी जलाए जाएंगे
निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने अमर उजाला को बताया कि महाकाल फेस 2 के लोकार्पण समारोह को लेकर शहर में विभिन्न प्रकार की तैयारी की जा रही है। इस दौरान दो घंटे का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पूरे देश के विभिन्न संस्कृति से जुड़े आयोजन होंगे, जिसमें गायन, नृत्य और मलखंब की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न राज्यों की शैली का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही 51,000 दीपक व फायर की कुछ आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।



उन्होंने बताया कि इस पूरे आयोजन को पांच रूपों में बांटा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन कार्यों का अवलोकन करेंगे और फिर इन्हें लोकार्पित कर जनता को समर्पित करेंगे। महाकाल फेस-2 के लोकार्पण के बाद उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ेगी, लेकिन इसके साथ ही यहां सुविधा भी बढ़ा दी गई है।



शिखर दर्शन परिसर में होगी सभा
महाराजवाड़ा भवन को हेरिटेज होटल का रूप दिया गया है। सीएम इसको भी देखेंगे और लोकार्पण करेंगे। इसके पास ही शिखर दर्शन की सुंदर जगह विकसित की गई है। सीएम यहां सभा लेंगे और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी भी देंगे। इसके पहले फैसेलिटी सेंटर थ्री के निर्माण का भूमिपूजन भी सीएम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed