फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav's Family Mourns: Cousin Sister Passes Away, Funeral Procession Tonight

Ujjain: सीएम मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, उज्जैन में आज होगा अंतिम संस्कार

Tue, 05 May 2026 05:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 05:54 PM IST
सार

वे यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को चक्रतीर्थ पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होने उज्जैन पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav's Family Mourns: Cousin Sister Passes Away, Funeral Procession Tonight
ग्यारसी बाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चक्रतीर्थ पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री भी अंतिम संस्कार में शामिल होने उज्जैन पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्यारसी बाई यादव की अल्प बीमारी के बाद निधन हुआ। उनके निधन से परिवार सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अजय यादव और विजय यादव की माता तथा विनायक और सुमुख की दादी थीं। उनका नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुश्ती संघ) और कलावती यादव (सभापति नगर निगम) से भी पारिवारिक संबंध था।

विज्ञापन


पढ़ें: सागर में खुशखबरी: बाघिन N6 ने दिए चार शावकों को दिए जन्म, टाइगर रिजर्व में बढ़ी संख्या; वन विभाग में भी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 5 मई को उनके निवास वल्लभभाई पटेल मार्ग, खजूरवाली मस्जिद चौराहा से निकाली जाएगी, जो चक्रतीर्थ पहुंचकर अंतिम संस्कार में परिवर्तित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर में उज्जैन पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ग्यारसी बाई यादव के निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारिवारिक शोक के चलते भोपाल में अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हो गए।

ौस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed