फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Mohan Yadav Says Plan traffic arrangements for Simhastha 2028 arrangements easy darshan in Mahakal temple

CM Mohan Yadav: 'सिंहस्थ 2028 को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था प्लान करें, महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन व्यवस्था बनाएं'

Sat, 23 Dec 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

CM Mohan Yadav Review Meeting: उज्जैन शहर विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले, 2028 के सिंहस्थ को देखते हुए शहर की सड़कों का एवं ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान तैयार करो। प्रशासन तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर महाकाल मंदिर में सुलभ दर्शन व्यवस्था बनाए।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav Says Plan traffic arrangements for Simhastha 2028 arrangements easy darshan in Mahakal temple
समीक्षा बैठक लेते हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व का आयोजन होना है। सिंहस्थ के सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए अभी से उज्जैन शहर की सड़कों एवं ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान जिला प्रशासन तैयार करे। यह प्रयास करें कि श्रद्धालु कम से कम समय में महाकाल मंदिर पहुंच जाएं। उन्हें अनावश्यक रूप से दो-तीन किलोमीटर न चलना पड़े। प्रशासन तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर महाकाल मंदिर में कम समय में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन हो जाएं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करें और साथ ही कार्य योजना बनाएं। इसके लिए एक टीम तिरुपति बालाजी मंदिर जाकर वहां की व्यवस्था का अवलोकन करे। श्रद्धालुओं को कम समय में बाबा महाकाल के सुलभ दर्शन हो जाएं, इसकी कार्य योजना बनाई जाए। उक्त निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के पग पड़े हैं, उन स्थानों को धार्मिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। नारायण धाम भी एक ऐसी ही जगह है। नारायण धाम को तीर्थ धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंच कोशी यात्रा की तर्ज पर पूर्णिमा पर भी परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। परिक्रमा यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा कि वृंदावन में परिक्रमा की तर्ज पर महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सान्दीपनि आश्रम आएं और पुन: महाकाल मंदिर आएं।
विज्ञापन


इस बीच श्रद्धालु शिवाय नम:, विष्णु नम: बोलकर साक्षी गोपाल मंदिर के दर्शन भी करें। तभी उनकी यह परिक्रमा यात्रा पूर्ण मानी जाएगी। पंच कोशी मार्ग पर पड़ने वाले करोहन, नलवा, उंडासा, अंबोदिया, जैथल आदि पड़ाव स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए विकसित किया जाएगा। स्थाई पड़ाव बनाने के लिए स्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे। डॉ यादव ने कहा कि जिले की समस्त पुरातात्विक महत्व की सम्पत्तियों का रिनोवेशन प्राथमिकता से किया जाएगा। उज्जैन में कोठी पैलेस, ग्रांड होटल एवं महाराजवाड़ा को नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा और इन सम्पत्तियों का समुचित उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में मांस-मछली बेचने वालों के विरूद्ध चलाया जाए अभियान
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहर की सड़कों के विकास के लिए प्लान बनाने के निर्देश दिए और कहा कि सड़कों का प्लान बनाने के दौरान पुलिस विभाग को भी सहभागी बनाते हुए उनके एंगल से कार्य योजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएचआई शहर के बाहर की सड़कों के साथ-साथ शहर के अंदर की सड़कों को भी डेवलप करें। डॉ यादव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मांस-मछली विक्रेताओं को बैठने के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि खुले में मांस-मछली बेचने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार चलता रहे। डॉ. यादव ने निर्धारित डेसीबल से अधिक लाऊड स्पीकर बजाने पर भी लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि इसके लिए अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि निर्धारित डेसीबल से अधिक पर लाऊड स्पीकर बजाने पर गृह विभाग एक एप तैयार कर रहा है। इस एप में शिकायत दर्ज की जा सकेगी। डॉ यादव ने निर्माण कार्य करने वाले विभागों से कहा है कि जो 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके लोकार्पण और इतनी ही राशि के जो कार्य स्वीकृत हैं, उनका भूमिपूजन करवाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो। शहर के विकास के कार्य बेहतर हों, यह सुनिश्चित किया जाए। अच्छे काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और खराब काम करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर उज्जैन शहर में 100-100 टॉयलेट बनाए जाएं
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहर के प्रमुख चौराहों का सौन्दर्यीकरण करने एवं महामृत्युंजय द्वार के आसपास विकास कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चामुंडा माता मंदिर चौराहा को हरिफाटक ब्रिज तक एलिवेटेड कॉरिडोर विकास के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नीलकंठ वन मार्ग पर पार्किंग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक उपाय किए जाएं।


उन्होंने कहा कि महाकाल आने वाले श्रद्धालु पांच मिनट में बाबा महाकाल के दर्शन कर लें, इसकी प्लानिंग करें। बुजुर्ग, बच्चे एवं महिलाएं अनावश्यक न भटकें और न ही उन्हें दो-तीन किलोमीटर तक चलना पड़े। इसकी माइक्रो प्लानिंग भी जिला प्रशासन करे। बताया गया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर उज्जैन शहर में 100-100 टॉयलेट बनाए जाएंगे। डॉ यादव ने सभी विधायकों से कहा कि वे एसडीएम के साथ बैठकर सड़क एवं विकास के कार्यों की प्लानिंग करें। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को निर्देश दिए कि वे उज्जैन संभाग में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा निरन्तर करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed