फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Seven-Year-Old Boy Found Dead in Water Tanker; Father Accuses Wife and ASI of Murder

Ujjain News: पानी के टैंक में मिला सात साल के मासूम का शव, पिता ने पत्नी और एएसआई पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 09 Mar 2026 09:09 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 09:09 AM IST
सार

खाचरौद में एक सात साल के बच्चे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पानी के टैंक में शव मिलने के बाद पिता ने पत्नी और एएसआई पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Seven-Year-Old Boy Found Dead in Water Tanker; Father Accuses Wife and ASI of Murder
इस थाने का है मामला

विस्तार

जिले के खाचरौद क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्चे का शव पानी के टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में मृतक बच्चे के पिता ने अपनी पत्नी और एक एएसआई पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर खाचरौद की लंगर कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र के पुत्र ध्रुव (7) का शव संदिग्ध अवस्था में पानी की टंकी में मिला। घटना की जानकारी अस्पताल से मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में मृतक के पिता धर्मेंद्र ने एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे से शिकायत करते हुए पत्नी और एक पुलिसकर्मी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बैछोटे ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत पानी के टैंक में डूबने से होने की संभावना लग रही है। हालांकि, बच्चे के पिता द्वारा शिकायत दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी को दी भयानक मौत: पहले मिलने घर बुलाया फिर करंट लगाकर किया बेहोश, कुल्हाड़ी से पैर काटकर फेंका जंगल में


जानकारी के अनुसार देवास निवासी एक महिला करीब एक सप्ताह पहले अपने दो बच्चों के साथ खाचरौद आई थी। वह अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग होकर लंगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।

जांच के दौरान सामने आया कि जिस मकान में महिला रह रही थी, वह खाचरौद थाने में पदस्थ एएसआई प्रभुराम की गारंटी पर किराए पर लिया गया था। एएसआई प्रभुराम ने बताया कि महिला देवास में उनकी परिचित थी और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रहना चाहती थी, इसलिए उन्होंने मानवीय आधार पर उसकी मदद करते हुए मकान दिलवाया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed