फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Chief Minister Mohan Yadav garlanded Hanuman ji in the welcome rally.

Ujjain: हवा में उड़कर आए बजरंगबली, मुख्यमंत्री के रथ से भरी जय श्री राम की हुंकार, CM ने सम्मान में पहनाई माला

Sun, 17 Dec 2023 01:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

उज्जैन स्वागत रैली में हवा में उड़ते हुए हनुमान जी सीधे मुख्यमंत्री के रैली रथ में उतरे। वहां पहले हनुमान जी ने जबरदस्त हुंकार भरी और जय श्री राम के नारे लगाए, जिसे देख सभी आनंदित हो उठे।

विज्ञापन
Chief Minister Mohan Yadav garlanded Hanuman ji in the welcome rally.
मुख्यमंत्री की स्वागत रैली में हनुमान जी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भव्य स्वागत रैली कल नगर में धूमधाम से निकल गई। इस रैली में वैसे तो सब कुछ अन्य स्वागत समारोह की तरह ही था, लेकिन टावर चौक पर हुए एक स्वागत सम्मान के दौरान रैली में शामिल हजारों लोग उस समय दंग रह गए जब आसमान से नीचे उतरे हनुमान जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को माला पहनाई और उनका स्वागत सम्मान कर दिया।
विज्ञापन


टावर चौक पर नवागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। यहां क्रेन के माध्यम से हनुमान जी की वेशभूषा में किरदार निभा रहे कलाकार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास पहुंच गया। ये दृश्य देखकर सभी उत्साहित हुए। हवा में उड़ते हुए हनुमान जी सीधे मुख्यमंत्री के रैली रथ में उतरे। वहां पहले हनुमान जी ने जबरदस्त हुंकार भरी और जय श्री राम के नारे लगाए, जिसे देख सभी आनंदित हो उठे।
विज्ञापन


हनुमान जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर माला भेंट की साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हनुमान जी को सम्मान स्वरूप फूलों की माला पहनाई। उन्हें न सिर्फ हार पहनाया बल्कि उन्हें बधाई भी दी। इस दौरान हनुमान जी ने जय श्री राम के नारे भी लगे स्वागत रैली के दौरान इस प्रकार का दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed