फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Chaudhary and Balai Samaj reached Nagjhiri police station to file fir cattle dead bodies throwing case Ujjain

Ujjain: मवेशियों के शव फेंकने पर चौधरी-बलाई समाज आमने-सामने, एक-दूसरे के खिलाफ FIR कराने नागझिरी थाने पहुंचे

Mon, 27 Feb 2023 09:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

बलाई समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि चौधरी समाज के लोग मवेशियों के शव को गांव के पास में ही फेंक देते हैं। इसकी वजह से काफी बदबू आती है। वहीं, चौधरी समाज का कहना है कि हम बरसों से चंदेसरी गांव में मृत जानवरों को फेंकते आ रहे हैं। अब तक गांव वासियों को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब वह पशु फेंकने पर विवाद कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Chaudhary and Balai Samaj reached Nagjhiri police station to file fir cattle dead bodies throwing case Ujjain
नागझिरी थाने के घेराव के दौरान बलाई और चौधरी समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में उज्जैन के चंदेसरी गांव में दो समाजों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बलाई समाज के लोगों ने थाना नागझिरी का घेराव किया। दोनों समाज के लोगों ने मवेशियों के शव फेंके जाने को लेकर नागझिरी पुलिस से रिपोर्ट लिखाने के लिए आवेदन दिया।

विज्ञापन


बलाई समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि चौधरी समाज के लोग मवेशियों के शव को गांव के पास में ही फेंक देते हैं। इसकी वजह से काफी बदबू आती है। मना करने पर विवाद किया जा रहा है। महिलाओं को पीटने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


घटना के विरोध में चौधरी समाज के लोगों ने भी थाने का घेराव किया और केस दर्ज करने की मांग की। इस मामले को लेकर चौधरी समाज के राकेश चौधरी ने कहा कि हम बरसों से गांव चंदेसरी में मृत जानवरों को फेंकते आ रहे हैं। अब तक गांव वासियों को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब वह पशु फेंकने पर विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने कहा कि किसी भी तरह से विवाद करना हमारा उद्देश्य नहीं है। हम चाहते हैं कि गांव वाले हमें कोई स्थान बताएं, ताकि हम इन मृत पशुओं को अब उस स्थान पर फेंक सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed