फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Cashier who went for morning walk in Ujjain's Jiwajiganj died of heart attack

Ujjain News: सुबह सैर करने गए कैशियर की हार्ट अटैक से मौत; सीने में दर्द हुआ और चली गई जान

Sat, 09 Sep 2023 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Sep 2023 04:40 PM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में यूनियन बैंक के एक कैशियर की सुबह की सैर करने के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने मित्रों के साथ सुबह की सैर पर अंकपात रोड पर गए थे।

विज्ञापन
Cashier who went for morning walk in Ujjain's Jiwajiganj died of heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन के जीवाजीगंज निवासी यूनियन बैंक के कैशियर रोजाना की तरह शनिवार सुबह अपने मित्रों के साथ सुबह की सैर पर अंकपात रोड पर गए थे। इस दौरान एकाएक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि जीवाजीगंज थाने के सामने ढोली गली निवासी सुनील (52) पिता नानूराम जिंदल मकोड़ियाआम स्थित यूनियन बैंक की शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। वे रोज सुबह उठकर सैर के लिए अंकपात मार्ग पर जाते थे। पुलिस ने बताया कि सुनील आज सुबह भी अपने दोस्तों के साथ प्रातः भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान अंकपात मार्ग पर शैलू गार्डन के पास एकाएक उनके सीने में दर्द उठा और वे चलते-चलते गिर पड़े। इसके बाद उनके साथी तत्काल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed