{"_id":"657fc02f820eeec6bc0e74e4","slug":"car-damaged-due-to-collision-with-truck-near-ujjain-unhel-road-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: उन्हेल मार्ग के पास ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कार सवार, चालक पर लापरवाही का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: उन्हेल मार्ग के पास ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कार सवार, चालक पर लापरवाही का केस
Mon, 18 Dec 2023 09:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Dec 2023 09:15 AM IST
सार
कार में मंदसौर के सुवासरा का रहने वाला देवीलाल पिता रामचंद्र सवार थे उनकी शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को पुलिस ने जब्त किया।
विज्ञापन
ट्रक और कार में टक्कर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्हेल मार्ग निर्माणाधीन पुलिया के पास शिवाय रेस्टोरेंट के सामने ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कार में मंदसौर के सुवासरा का रहने वाला देवीलाल पिता रामचंद्र सवार थे। जिसकी शिकायत पर ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 4023 को जब्त कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटना से पहले कानीपुरा मार्ग पर श्रीराम बिग बाजार के सामने दो बाइक में भिड़ंत हो गई थी। एक बाइक पर सवार चंपालाल पिता पूरालाल आंजना 48 वर्ष निवासी गुनाई खालसा थाना घट्टिया गंभीर घायल हुआ है। मामले में रिश्तेदार राजेन्द्रसिंह आंजना की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
