फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Caught Red-Handed Cable Thieves Paraded with Stolen Cables Around Necks in Ujjain

MP News: उज्जैन में चोरों के गले में केबल डालकर निकाला जुलूस, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 18 Jul 2026 11:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

उज्जैन के बड़नगर तहसील के काजीखेड़ी गांव में केबल चोरी करते दो आरोपियों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के गले में चोरी की केबल डालकर गांव में जुलूस निकाला और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MP News Caught Red-Handed Cable Thieves Paraded with Stolen Cables Around Necks in Ujjain
केबल चोर पकड़ाए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के काजीखेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात ग्रामीणों ने केबल चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इंदौर से आए तीन सदस्यीय गिरोह ने गांव में बिजली की केबल चोरी करने पहुंचा था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते उनकी पूरी साजिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन




दरअसल, करीब रात 2:30 बजे ग्रामीणों को गांव में संदिग्ध गतिविधियां देखने मिलीं। आनन-फानन में लोगों ने मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान दो केबल चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर गिरोह का तीसरा साथी मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण दोनों आरोपियों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्या बोले बड़नगर थाना प्रभारी?
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद पिता चंद्र, जाति बागरी, निवासी ग्राम सिंहासा, इंदौर और भागीरथ पिता इंदु सिंह चौधरी (50 वर्ष), निवासी चंदन नगर, इंदौर के रूप में हुई। जिसे ग्रामीणों ने जमकर धुना और फिर बड़नगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित केबल चोरी गिरोह से जुड़े हैं? क्षेत्र में पहले हुई केबल चोरियों में इनका हाथ तो नहीं?

किसानों को मिली राहत
पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी से किसान और ग्रामीण परेशान चल रहे थे। आए दिन रात होते ही खेतों और गांवों की बिजली गुल हो जाती थी। ग्रामीणों की इस सतर्कता को बड़ी सफलता माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब चोरों को पता चल गया कि काजीखेड़ी में रात के समय लोग जागने लगे हैं।


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: जालसाज ने पुराना ग्राहक बनकर की दोस्ती, फिर फर्जी ट्रेडिंग एप से कारोबारी को लगाया 30 लाख का चूना

केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपियों को ग्रामीणों ने सिर्फ पुलिस के हवाले ही नहीं किया, बल्कि सबक सिखाने के लिए उनका अनोखा जुलूस भी निकाला। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों, विनोद और भागीरथ, के गले में चोरी की गई केबल डालकर पूरे गांव में पैदल घुमाया। इस दौरान लोगों ने 'चोर-चोर के नारे भी लगाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण दोनों आरोपियों को बीच में लेकर चल रहे हैं, जबकि उनके पीछे बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed