फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Booking of Mangalnath Bhaat Puja and Harsiddhi's Deepmalika is full in Ujjain

Ujjain: महाकाल की भस्मआरती, मंगलनाथ की भात पूजा और हरसिद्धि की दीपमालिका की बुकिंग फुल

Sat, 23 Dec 2023 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Dec 2023 06:42 PM IST
सार

Ujjain: नगर में इन दिनों वर्ष 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियां चल रही है। विदा होते साल में हजारों-लाखों श्रद्धालु उज्जैन में आएंगे। नए साल की शुरुआत धार्मिक नगरी में करने के लिए हर कोई चाहता है। यही कारण है कि महाकाल की भस्म आरती, मंगलनाथ की भात पूजा और हरसिद्धि मंदिर में दीपमालिकाओं के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार है लेकिन सभी फुल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Booking of Mangalnath Bhaat Puja and Harsiddhi's Deepmalika is full in Ujjain
मंगलनाथ की भात पूजा और हरसिद्धि की दीपमालिका की बुकिंग फुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत के पहले देशभर के श्रद्धालु उज्जैन आकर नया वर्ष मनाने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में करने के लिए हर कोई चाहता है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की लंबी कतार
यही कारण है कि महाकाल की भस्म आरती, मंगलनाथ की भात पूजा और हरसिद्धि मंदिर में दीपमालिकाओं के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार है और अब हालात यह है कि सभी स्थानों पर बुकिंग फुल हो चुकी है। नए साल में बाबा महाकाल, मंगलनाथ और हरसिद्धि में अभी से भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी की तारीख की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन


अत्यधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं
मंगलनाथ-अंगारेश्वर में भात पूजा तो हरसिद्धि मंदिर में दीपमाला के लिए श्रद्धालुओं को तारीख खाली नहीं मिल रही है। महाकाल के बाद मंगलनाथ ऐसा मंदिर है, जहां हर मंगलवार को अत्यधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। यहां मंगल भगवान की भातपूजा कराने की परंपरा है, जोकि मंगलदोष दूर करने मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तक के लिए बुकिंग फुल
अब यह पूजा सातों दिन श्रद्धालु करवाते हैं। हरसिद्धि मंदिर में जून तक दीपमालिका बुकिंग फुल हो चुकी है। शक्ति पीठ हरसिद्धि मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लेकिन वर्ष के अंत में यह संख्या बढ़ जाएगी। इसी प्रकार हर दिन प्रज्जवलित की जाने वाली दीप मालिकाओं की जून तक के लिए बुकिंग फुल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed