फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Bloody clash between two parties in village Likhoda, one dead, 10 injured,

Ujjain News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत और 10 घायल, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास; इस बात पर विवाद

Thu, 05 Dec 2024 08:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

उज्जैन के बडनगर में पुराने विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain News: Bloody clash between two parties in village Likhoda, one dead, 10 injured,
विवाद करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के बडनगर के लिखोदा गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। विवाद में गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।   एसडीओ पुलिस महेंद्र परमार ने बताया दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रुस्तम खां के बेटे समीर खां और रईस खां की बेटी के बीच संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों ने बैठक कर विवाद सुलझा लिया था, लेकिन इसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। विवाद ने इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षों में जमकर हथियार चले, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल शहजाद खां की उपचार के लिए उज्जैन ले जाते समय मौत हो गई। मारपीट में एक पक्ष से आबिद, अलताफ, रहीम, आसीम घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रईस खां, नाहरू, रुस्तम, अफसाना और एक अन्य घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ट्रैक्टर से भी लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों भाग कर अपनी जान बचाई, नहीं तो और भी गंभीर घटना हो सकती थी। बताया जाता है कि लड़ाई में दोनों ही पक्षों द्वारा जमकर हथियार चलाए गए, जिसमें गोली चलाने की बात भी कही जा रही है। घटना स्थल मृतक शहजाद का खेत बताया जा रहा है। 


लाश को थाने लेकर पहुंचे, पुलिस ने दी समझाइश
मृतक शहजाद की लाश एंबुलेंस में लेकर परिजन बड़नगर थाना पहुंचे। जहां परिजन और अन्य परिचित बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और त्वरित कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। थाना प्रभारी ने समझाइश देते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
घटनास्थल पर जहां दोनों पक्षों में जमकर हथियार चल रहे थे और खेतों में जान लेने के लिए ट्रैक्टर दौड़ाए जा रहे थे, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा वीडियो बनाए जा रहे थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

 

घटना का यह वीडियो और थाने के बाहर के फोटो

 

घटना का यह वीडियो और थाने के बाहर के फोटो

 

घटना का यह वीडियो और थाने के बाहर के फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed