फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP National Secretary Pankaja Munde reached Mahakal's court from Maharashtra

Ujjain: महाराष्ट्र से महाकाल के दरबार पहुंचीं पंकजा मुंडे, मां बगलामुखी माता मंदिर में किया हवन-अनुष्ठान

Thu, 06 Jul 2023 01:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 06 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने बुधवार श्री महाकाल और आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बंगलामुखी के दर्शन किए।

विज्ञापन
BJP National Secretary Pankaja Munde reached Mahakal's court from Maharashtra
महाकाल के दरबार में पंकजा मुंडे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्रावण मास के शुरू होते ही विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के आने का क्रम भी जारी है। बुधवार रात को महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र के परली से विधायक पंकजा मुंडे अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।

विज्ञापन


उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए श्री महाकालेश्वर भगवान के नंदीमंडपम से दर्शन किए। इस दौरान पूजन पुजारी संजय पुजारी एवं पुजारी संजय शर्मा ने सम्पन्न कराया। नंदी मंडपम से बाबा महाकाल का पूजन करने के बाद विधायक मुंडे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन




बगलामुखी माता मंदिर में किया हवन-अनुष्ठान
महाकाल के दर्शन के बाद पंकजा मुंडे आगर मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचीं। यहां पंकजा मुंडे ने प्रसिद्ध तांत्रिक स्थली मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। पंकजा मुंडे ने यहां विशेष हवन अनुष्ठान भी किया। बता दें कि पंकजा मुंडे महाराष्ट्र में बीजेपी के कई अहम पदों पर रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव हैं। पंकजा मुंडे नलखेड़ा से हवन अनुष्ठान के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नलखेड़ा का मां बगलामुखी माता मंदिर राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है यहां वर्षभर राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां दर्शन पूजन और हवन अनुष्ठान के लिए आती रहती हैं। चुनावी साल होने के चलते इस वर्ष भी राजनीति से जुड़े लोगों का आगमन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed