फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   bird flu terror in madhya pradesh 170 crow died in mandsaur and 15 crow in khargone

बर्ड फ्लू का खौफ: मंदसौर में 170 और खरगोन में 15 कौओं की मौत

Mon, 04 Jan 2021 03:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 04 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
bird flu terror in madhya pradesh 170 crow died in mandsaur and 15 crow in khargone
मंदसौर और खरगोन में कौओं की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ता जा रहा है। दरअसल, इंदौर के बाद मंदसौर और खरगोन में भी कौओं की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। बता दें कि मंदसौर में पिछले तीन दिन के दौरान 170 कौओं की मौत हो चुकी है, जबकि खरगोन में भी 15 कौओं ने जान गंवाई है। ऐसे में इन दोनों जिलों में भी बर्ड फ्लू वायरस फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

मंदसौर में मची खलबली

जानकारी के मतुाबिक, मंदसौर के पुराने कलेक्टोरेट में बीते तीन दिन के दौरान 170 कौओं की मौत हो चुकी है। पशुपालन विभाग ने इनके सैंपल जांच को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि उनकी मौत बर्ड फ्लू वायरस से हुई है या नहीं। हालांकि, पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. मनीष इंगोले ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि इन कौओं को एहतियात बरतते हुए दफना दिया गया है। 

खरगोन में भी दहशत

इसके अलावा खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में 3 दिन के दौरान 15 कौओं की मौत हो गई। उधर, टेमला रोड क्षेत्र में एक कोयल ने भी जान गंवाई। बताया जा रहा है कि ये कौए प्राचीन श्री गांगलेश्वर महादेव मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र स्थित बरगद के पेड़ पर बैठते थे। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

इंदौर में 14 और कौओं की मौत

वहीं, इंदौर के डेली कॉलेज परिसर से कौओं की मौत का सिलसिला जारी है। यहां 3 जनवरी को 14 और कौओं की मौत हो गई। बता दें कि इंदौर में अब तक 70 से ज्यादा कौओं ने जान गंवा दी है। इनमें 10 कौओं की रिपोर्ट आ चुकी है, जिनकी मौत की एच5एन8 स्ट्रेन का एवियन इनफ्लूएंजा वायरस यानी बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कौओं के अलावा राज्य के किसी और पशु या पक्षी में ऐसा वायरस मिलने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed