फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bihar Deputy CM Vijay Sinha participated in Bhasma Aarti in ujjain mahakal hindi news

Ujjain: भस्म आरती देख महाकाल की भक्ति में खो गए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बोले ‘जय श्री महाकाल’

Sun, 17 Mar 2024 02:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Mar 2024 02:20 PM IST
सार

Ujjain: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने बेटे और पत्नी सुशीला देवी के साथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पहले भस्म आरती की और उसके बाद गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल की पूजा की। 

विज्ञापन
Bihar Deputy CM Vijay Sinha participated in Bhasma Aarti in ujjain mahakal hindi news
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। रविवार सुबह बिहार के उपमुख्यमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा परिवार सहित महाकाल मंदिर आए और सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। यहां वे नंदी हाल में बैठे और पूरी भस्म आरती देखी। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका और जय श्री महाकाल भी कहा। 

विज्ञापन

मस्तक पर लगवाई भस्मी
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अजय गुरु ने बताया कि उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और परिवार के द्वारा बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। पुष्प अर्पित किए गए और बाबा महाकाल की चौखट पर सिर झुकाकर आशीर्वाद भी लिया गया। पंडित अजय गुरु ने बताया कि इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा शिव मंत्रों का जाप कर रहे थे। जिन्होंने मस्तक पर बाबा महाकाल की भस्मी भी लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed