फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Bhasmarti of Ekadashi...Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak

Ujjain News: एकादशी पर भस्म आरती में वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल, करें दर्शन

Sat, 28 Sep 2024 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 07:55 AM IST
सार

कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आज शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे।  सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया और बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर सजाया गया।

विज्ञापन
Bhasmarti of Ekadashi...Baba Mahakal decorated with Vaishnav Tilak
Photo Title - फोटो : credit

विस्तार

अश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आज शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का कुछ निराले स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर सजाया गया। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आज शनिवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया और बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को वैष्णव तिलक लगाकर सजाया, आज के इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा वह देखता रह गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप के दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन


 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के बाद भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल की कपूर आरती कर भोग लगाया, मंत्रोच्चार के साथ भगवान को भांग, मावा, चंदन, सिंदूर और आभूषण अर्पित किए गए। मस्तक पर वैष्णव तिलक और शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भी अर्पित की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फल और मिष्ठान का भोग लगाया
बाबा को फूलों की माला अर्पित करने के बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की तरफ से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। उज्जैन के राजा को फल और मिष्ठान का भोग लगाकर आरती की गई। भगवान ने निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए। रोजाना की तरह हजारों भक्तों ने भस्म आरती में भगवान के दर्शन किए। बाबा का मनमोहक रूप देख भक्त निहाल हो गए।

देखें तस्वीरें... 
 

Photo Title

 

Photo Title

 

Photo Title

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed