फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhajan singer Kishan Bhagat reached the court of Baba Mahakal

Ujjain News: भजन गायक किशन भगत पहुंचे महाकाल के दरबार, बाबा को सुनाया भजन-मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूं

Sat, 14 Dec 2024 01:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

महाकाल के दरबार में पहुंचे भजन गायक किशन भगत ने बताया कि आने वाले दिनों मैं मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूं भजन की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, जहां पर आज इस गाने की कुछ शूटिंग भी की गई है।

विज्ञापन
Bhajan singer Kishan Bhagat reached the court of Baba Mahakal
भजन गायक किशन भगत पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

विस्तार

कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजन किया। इसा दौरान उन्होंने अपना आने वाला नया भजन मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूं... बाबा को सुनाया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपने नए आने वाले भजन की सफलता की कामना बाबा महाकाल से की। मीडिया से चर्चा करते हुए भजन गायक किशन भगत ने बताया कि कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में मैं सदैव आता रहता हूं। आप सभी के प्यार के कारण, मुझे महाकाल की गुलामी मेरे काम आ गई, ना कोई मैसेज ना कोई कॉल भजन से प्रसिद्धि मिली। आने वाले दिनों मैं मैं भोले का दीवाना भोले को मानता हूं भजन की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में आया हूं, जहां पर आज इस गाने की कुछ शूटिंग भी की गई है। शूटिंग के लिए उज्जैन के साथ इंदौर के भी कुछ कलाकार बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed