{"_id":"66799d33f48a74876a0f7897","slug":"baba-mahakal-ujjain-madhya-pradesh-assembly-speaker-narendra-singh-tomar-reached-baba-mahakal-mandir-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कही ये बात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कही ये बात...
Mon, 24 Jun 2024 09:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। यहां वे मीडिया से चर्चा करते हुए बोले, बाबा महाकाल हमें ऐसी शक्ति और सामर्थ्य दें, जिससे हम अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
महाकाल के दरबार में नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शन पूजन किया और उनका आशीर्वाद लेने के साथ ही मनोकामना भी की।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। तोमर ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में हाथ जोड़कर लीन दिखाई दिए। भगवान का चांदी द्वार से पूजन अर्चन करने के साथ थी तिलक लगवाया। पुष्पहार पहना और नंदी हॉल में पहुंचकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
विज्ञापन
इस दौरान बाबा महाकाल का पूजन अर्चन पंडित प्रदीप पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे तो बाबा महाकाल के दर्शन करना और उनका आशीर्वाद लेना मैं कभी भूला। आज भी मैंने भगवान के दर्शन किए और उनसे प्रार्थना की है कि हम सबको इतना शक्ति व सामर्थ्य दें, जिससे हम सब अपने दायित्वों का ठीक ठंग से निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
