{"_id":"6596dc290f4043a6bc0f1e55","slug":"baba-mahakal-ujjain-dressed-in-the-form-of-hanuman-thousands-of-devotees-saw-his-supernatural-form-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal Ujjain: हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, हजारों श्रद्धालुओं ने किया अलौकिक स्वरूप के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal Ujjain: हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, हजारों श्रद्धालुओं ने किया अलौकिक स्वरूप के दर्शन
Thu, 04 Jan 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 09:56 PM IST
सार
बाबा महाकाल हनुमान स्वरूप में सजे हुए दिखे। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप का दर्शन किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का हनुमान स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की महिमा निराली है। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में प्रतिदिन बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है। अलसुबह बाबा महाकाल के भस्म आरती होती है तो वहीं दोपहर, शाम और रात्रि के समय बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार भी किया जाता है।
विज्ञापन
ज्योतिर्लिङ्ग श्री महाकालेश्वर पर गुरुवार को पोष कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर संध्या काल में भगवान श्री महाकाल का हनुमान अष्टमी पर श्री हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल के इस स्वरूप का हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि हनुमान अष्टमी पर बाबा महाकाल का इस स्वरूप में श्रृंगार किया गया था। मंदिर में विभिन्न पर्वों पर बाबा महाकाल का अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
खाटू श्याम के रूप में भी सजे थे बाबा महाकाल
बाबा महाकाल का श्री हनुमान के रूप में श्रृंगार किया गया। लेकिन बुधवार को बाबा महाकाल खाटू श्याम के रूप में भी श्रृंगारित किए गए थे। उनके इस अलौकिक दर्शनों का लाभ भी हजारों श्रद्धालुओं ने लिया था।
विज्ञापन
