{"_id":"65df1b670daec6110a05f658","slug":"baba-mahakal-tv-actor-pearl-v-puri-visited-baba-mahakal-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal: 'सपना आज सच हो गया, मेरा रोम-रोम हरिओम बोल रहा', महाकाल के दर्शन कर बोले अभिनेता पर्ल वी पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal: 'सपना आज सच हो गया, मेरा रोम-रोम हरिओम बोल रहा', महाकाल के दर्शन कर बोले अभिनेता पर्ल वी पुरी
Wed, 28 Feb 2024 05:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:09 PM IST
सार
दर्शन के बाद अभिनेता पर्ल वी ने कहा कि मंदिर के सभी लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन करने में मेरा पूरा सहयोग किया है। मुझे दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई। मैं इस व्यवस्था को अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
विज्ञापन
महाकाल दरबार में अभिनेता पर्ल वी पुरी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा महाकाल के दरबार में अभी महाशिवरात्रि की शुरुआत भी नहीं हुई है और इसके पहले ही यहां वीआईपी श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। आज सुबह बाबा महाकाल के दरबार में प्रसिद्ध टीवी कलाकार और अभिनेता पर्ल वी पुरी भगवान के दर्शन करने पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन कर वे भावविभोर हो गए। उन्होंने भगवान के दर्शन करने के बाद मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना एक सपना था जो कि अब सच हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी गोरी जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध टीवी कलाकार एवं अभिनेता पर्ल वी पूरी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी की सहायता से मंत्रोच्चार के साथ जल से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इस दौरान अभिनेता पर्ल वी पूरी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने चंदन का तिलक लगवाया और चांदी द्वार के बाहर से ही बाबा महाकाल को दंडवत प्रणाम भी किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता पर्ल वी पूरी ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर बहुत ही कमाल का अनुभव हुआ है। मेरा एक एक रोम हरिओम बोल रहा है। यहां मंदिर समिति की व्यवस्थाएं इतनी बेहतर हैं कि इनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। मंदिर के सभी लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन करने में मेरा पूरा सहयोग किया है मुझे दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई। मैं इस व्यवस्था को अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
जानिए कौन हैं अभिनेता पर्ल वी पुरी
भारतीय अभिनेता और मॉडल पर्ल वी. पुरी वर्ष 2013 में शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित सोनी टीवी की रोमांस कॉमेडी दिल की नज़र से खूबसूरत में, पुरी ने अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने अजय तिवारी की सहायक भूमिका निभाई थी, जिसके बाद वर्ष 2015 में स्टार प्लस पर सौरभ तिवारी फिल्म्स द्वारा निर्मित म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिर भी ना माने...बदतमीज दिल में उन्होंने अस्मिता सूद के साथ एक लोकप्रिय और आकर्षक रॉकर अबीर मल्होत्रा की मुख्य भूमिका निभाई। इंडियन टेली अवार्ड्स में, उन्हें सर्वश्रेष्ठ ऑनस्क्रीन जोड़ी (लोकप्रिय) और सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (लोकप्रिय) के लिए नामांकन प्राप्त हुआ, जबकि उन्होंने गोल्ड अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता (आलोचक) का पुरस्कार जीता।
