{"_id":"64f06a79e352f03f4e08d425","slug":"baba-mahakal-s-city-will-shine-with-attractive-decorations-shiva-symbol-will-become-the-center-of-attraction-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: आकर्षक सजावट से दमकेगी बाबा महाकाल की नगरी, शिव प्रतीक बनेंगे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: आकर्षक सजावट से दमकेगी बाबा महाकाल की नगरी, शिव प्रतीक बनेंगे आकर्षण का केंद्र
Thu, 31 Aug 2023 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 03:55 PM IST
सार
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को आकर्षक रूप से लाइट से सजाने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत मंदिर पहुंच मार्ग के सभी मार्गों को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
शिप्रा घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद तो आध्यात्मिक अनुभूति होती ही है, लेकिन स्मार्ट सिटी आने वाले दिनों में ऐसा कुछ करने वाली है जिससे कि धर्म नगरी में प्रवेश करने से लेकर मंदिर तक पहुंचने तक श्रद्धालुओं को ऐसी अनुभूति हो कि वे उज्जैन आकर गदगद हो जाएं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को आकर्षक रूप से लाइट से सजाने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत मंदिर पहुंच मार्ग के सभी मार्गों को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि शहर में ब्रिज और मुख्य सड़कों पर लाइटिंग के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की एक योजना लाई गई है, जिसका काम स्मार्ट सिटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर की आकर्षक रूप से सजावट करना है, जिसके लिए शहर के प्रमुख स्थान महाकाल मंदिर जाने वाले मार्ग, इंदौर रोड के ब्रिज और चौराहों पर सुंदर लाइटिंग की जाएगी। इसके साथ ही यहां भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह यानी कि डमरू और त्रिशूल भी लगाए जाएंगे। इससे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एक अलग ही अनुभूति प्राप्त हो। बताया जाता है कि दीपावली के बाद यह आकर्षक सजावट शहर में देखने को मिल सकती है।