फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal's Bhasma Aarti...made up with hemp and sandalwood, wore a garland of roses

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की भस्म आरती... भांग और चंदन से हुआ शृंगार पहनी गुलाब के फूलों की माला

Sat, 03 Aug 2024 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Aug 2024 08:17 AM IST
सार

आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग और चंदन से शृंगार किया गया और उन्हें गुलाब के फूलों की माला भी पहनाई गई।शृंगार के दौरान उनके मस्तक पर चन्द्रमा लगाया गया और मस्तक पर नवीन मुकुट भी पहनाया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal's Bhasma Aarti...made up with hemp and sandalwood, wore a garland of roses
बाबा महाकाल की भस्म आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे प्रतिदिन ही बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में शृंगार किया जाता है, लेकिन आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग और चंदन से शृंगार किया गया और उन्हें गुलाब के फूलों की माला भी पहनाई गई। इस दौरान चारो ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन


भस्म आरती मे आज भांग  और चंदन से हुआ श्रृंगार पहनी गुलाब के फूलों की माला
विज्ञापन

भस्म आरती में आज भांग और चंदन से हुआ शृंगार।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर आज शनिवार को सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। उसके बाद सबसे पहले भगवान का शुद्ध जल से स्नान, पंचामृत स्नान करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के शृंगार की विशेषता यह रही कि चतुर्दशी पर बाबा महाकाल का भांग और चंदन से शृंगार किया गया और उन्हें गुलाब के फूलों की माला से सजाया गया। शृंगार के दौरान उनके मस्तक पर चन्द्रमा लगाया गया और मस्तक पर नवीन मुकुट भी पहनाया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed