फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal Mandir Mahakal decorated in the form of Maryada Purushottam Lord Shri Ram

Mahakal Mandir: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के स्वरूप में सजे महाकाल, दशहरा पर्व पर धूमधाम से निकली सवारी

Mon, 23 Oct 2023 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 23 Oct 2023 08:20 PM IST
सार

Baba Mahakal Mandir: देश भर में भले ही दशहरा मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में सोमवार को बाबा महाकाल का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal Mandir Mahakal decorated in the form of Maryada Purushottam Lord Shri Ram
श्रीराम के स्वरूप में सजे महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने लिया और अपने आपको धन्य महसूस किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि सोमवार को भगवान महाकाल का मावे से अद्भुत श्रृंगार किया गया था। भगवान महाकाल के मस्तक पर श्रीराम भी लिखा गया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध, दही, घी, शक़्कर, फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक पर भांग चन्दन अर्पित कर महाकाल का भगवान राम के स्वरूप श्रृंगार किया।
विज्ञापन


श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग ड्राईफ्रूट चन्दन आभूषण और फूलों से श्रृंगारित किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किए भगवान महाकाल ने फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा पर्व पर नगर में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी
अश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी पर सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर जी की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से अपरान्ह 4 बजे सभा मंडप से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान सीमान्लंघन हेतु निकाली गई। 



महाकालेश्वर मन्दिर से महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मन्दिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा से टॉवर के रास्ते पुराने कलेक्टर बंगले के सामने से होती हुई दशहरा मैदान पर पहुंची। जहां पर शमी के वृक्ष के नीचे भगवान श्री मनमहेश जी का पूजन-अर्चन किया गया।

दशहरा मैदान पर पूजन पश्चात वापसी में ओवरब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंची। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सायं पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को श्री महाकालेश्वर भगवान के श्री होल्कर (मुखारविन्द) स्वरूप के दर्शन हुए। साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार महाकाल मंदिर के शिखर पर ध्वज बदला गया।




छात्राओं ने नौ देवियां बनकर दिया मतदान करने का संदेश
उज्जैन में शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर नौ देवियों के रूप में सजकर चामुंडा माता मंदिर पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई। रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता मंगलम ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरुकता के लिए नवरात्रि के पर्व के अंतिम दिवस देवी माता के उपासक एवं श्रद्धालुओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर परिसर में रासेयो की छात्राओं ने देवी रूप में मतदान की 17 नवंबर 2023 को सभी को वोट देने का संदेश दिया।


छात्राओं के इस प्रयास को आम नागरिकों ने काफी सराहा व वोट करने का निश्चय किया व छात्राओं को यह विश्वास दिलाया कि हम अवश्य मतदान करेंगे। नौ देवी रूप में सजी टीना, करीना सोनगरा, डिम्पल, तेजस्विनी, मनीषा मकवाना, दीक्षा, सिमरन, अंजली सोनगरा, प्रार्थना शेरे की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. अंजना बुंदेला, डॉ. अजय भार्गव, डॉ. महेन्द्र जैन, डॉ. हरिश व्यास, डॉ. सरोजनी टोपनो, प्रो. दीपिका वर्मा, कन्हैयालाल दग्दी, सुनील जाधव, अलीशा राठौर, ज्योति घावरी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed