फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal Lapse in security of Mahakal temple unknown person reached near sanctum sanctorum action

Ujjain: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक, गर्भगृह में घुसा युवक…गर्भगृह निरीक्षक और नंदी हॉल प्रभारी को नोटिस

Mon, 20 Jan 2025 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Jan 2025 02:27 PM IST
सार

Baba Mahakal: मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Baba Mahakal Lapse in security of Mahakal temple unknown person reached near sanctum sanctorum action
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद सोमवार को एक युवक बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश कर गया। गर्भगृह के आसपास खड़े मंदिर के कर्मचारी और पुजारी हड़बड़ा गए। उन्होंने युवक को पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर मंदिर के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा है। फिलहाल, युवक को महाकाल थाने भेजा गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कब की है घटना
घटना सोमवार सुबह 8 बजकर 24 मिनट की है। मंदिर में पूजा चल रही थी। इसी दौरान एक युवक देहरी पर दर्शन करता हुआ सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। युवक काले रंग के ट्रैक सूट में था। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। इस हरकत को  वहां मौजूद पुजारी ने देख लिया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया और कर्मचारियों से कहकर बाहर निकलवाया। जानकारी के मुताबिक युवक एक महामंडलेश्वर के साथ गर्भगृह तक पहुंचा था। महामंडलेश्वर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद वह अकेला अंदर चला गया। मामले में मंदिर प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed