फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A huge crowd of devotees visits the court of Baba Mahakal in Ujjain

MP: महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता, किसी ने रजत मुकुट चढ़ाया...किसी ने स्वस्थ होने पर जताया आभार

Thu, 02 Jan 2025 11:31 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 11:31 AM IST
सार

Ujjain: मेरे बेटे के प्राणों की रक्षा आप ही करेंगे। इसी विश्वास पर मैं पिछले 1 साल से बाबा महाकाल की भक्ति कर रहा हूं। बेटे का इस 1 साल में किमो, ट्रांसप्लांट हो चुका है लेकिन यह बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद है कि मेरा बेटा आज भी जिंदा है...ये बातें महाकाल के दरबार में एक भक्त ने कही। 

विज्ञापन
A huge crowd of devotees visits the court of Baba Mahakal in Ujjain
भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करने की कामना को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन में लाखों श्रद्धालु आए हैं। जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया, लेकिन बाबा महाकाल के दरबार में कुछ ऐसे श्रद्धालु भी पहुंचे, जिनके कष्टों को बाबा महाकाल ने समाप्त कर दिया है, साथ ही उनकी झोली खुशियों से भर डाली है।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र जलगांव से आए विवेक पुण्डरीक जोशी उनकी पत्नी गायत्री, बेटी मानवी व बेटे पुष्कर ने 1 नग रजत मुकुट, 1 चंद्रमा व 2 नग नागकुंडल जोकि लगभग ढाई किलो के बने हुए हैं। बाबा महाकाल को अर्पित किए। बाबा महाकाल को यह भेंट अर्पित करने के दौरान गायत्री जोशी की आंखों से आसू बह रहे थे। गायत्री जोशी ने बताया कि 1 वर्ष पहले जब हम बाबा महाकाल के दरबार में परिवार के साथ दर्शन करने आए थे, तब हमने 450 किलोमीटर का यह सफर मोटरसाइकिल पर तय किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस समय हमारी स्थिति इतनी खराब थी कि पति विवेक ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते थे।, लेकिन बाबा महाकाल की एक वर्ष में हम पर कुछ ऐसी कृपा हुई की बाबा ने हमें छप्पर फाड़कर दे दिया। बाबा महाकाल की कृपा से आज मैं और मेरे पति खुद का बिजनेस करते हैं और महाराष्ट्र के हॉस्पिटलों में ऑडिट करने पहुंचते हैं। इसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही कहा जाएगा की एक वर्ष पहले हम मोटरसाइकिल पर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे, लेकिन आज हमारे पास न सिर्फ फोर व्हीलर है, बल्कि अब हम साधन संपन्न हो चुके हैं। बाबा महाकाल की ऐसी कृपा होने पर हमने आज यहां आकर बाबा महाकाल को धन्यवाद दिया और उन्हें चांदी का मुकुट व अन्य सामग्री अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ बाबा महाकाल पर था भरोसा
ग्वालियर से अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आए रोहित पांचाल ने बताया कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद वैसे तो सभी पर रहता है, लेकिन मुझ पर बाबा महाकाल की विशेष कृपा है, क्योंकि जब मेरा बेटा कैंसर पेशेंट था और मुझे यह भी पता नहीं था कि यह बचेगा या नहीं। तब मैने बाबा महाकाल से यह कामना की थी कि मुझे बस आपका ही भरोसा है। मेरे बेटे के प्राणों की रक्षा बस आप ही करेंगे। इसी विश्वास पर मैं पिछले 1 साल से बाबा महाकाल की भक्ति कर रहा हूं। बेटे का इस 1 साल में किमो, ट्रांसप्लांट हो चुका है, लेकिन यह बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद और चमत्कार है कि मेरा बेटा आज भी जिंदा है। बाबा महाकाल की सेवा करने से ही अब बेटा स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed