फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Guidelines issued for Holi in Mahakal temple

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, जानिए इस वर्ष होली के लिए क्या रहेगी गाइड लाइन

Tue, 11 Mar 2025 07:59 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

महाकालेश्वर मंदिर में होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस बार भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश को सीमित किया गया है। साथ ही प्राकृतिक गुलाल के उपयोग की अनुमति होगी, जो केवल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Guidelines issued for Holi in Mahakal temple
उज्जैन बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के प्रांगण में आज कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान पूजन सामग्री से शृंगारित हुए इस दौरान उन्हें अलौकिक स्वरूप में शृंगारित किया गया। बाबा के दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज एकादशी पर सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को वैष्णव तिलक के साथ ही फूलों और रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। इस शृंगार के बाद फिर उन्होंने भस्म रमाई। उसके बाद भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। महाकालेश्वर मंदिर में आगामी दिनों में होली पर धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसको लेकर एक गाइडलाइन भी जारी किए गई है, जिसका पालन मंदिर के पुजारी और श्रद्धालुओं को करना होगा।
विज्ञापन


भस्म आरती मे त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, जानिए इस वर्ष होली पर्व के लिए क्या जारी हुई गाइड
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी मंगलवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाकर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से स्नान कराया गया और प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का पूजन सामग्री से आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर इस शृंगार के दर्शन किए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। जिसके बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर मे होली पर्व को लेकर विशेष तैयारी जारी है। इस वर्ष भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश को जहां सीमित कर दिया गया है वही यह गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है कि होली पर सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान गुलाल का उपयोग कम से कम हो और यह गुलाल भी प्राकृतिक उत्पादों से तैयार होने के साथ ही श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के माध्यम से ही पुजारियो तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष ही गया था बड़ा हादसा...
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सबसे पहले फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में होलिका दहन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी होलिका का पूजन अर्चन करने के साथ ही पूर्ण विधि विधान के साथ होली का उत्सव मनाएंगे और इसके अगले दिन 14 मार्च को सुबह 4 बजे फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बाबा महाकाल को भस्म आरती में गुलाल अर्पित किया जाएगा। याद रहे कि पिछले वर्ष होली पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें अचानक लगी आग के कारण कई पुजारी झुलस गए थे और एक की मौत भी हो गई थी। इस वर्ष प्रशासन ने इस प्रकार की घटना की कोई पुनरावृत्ति ना हो इसको देखते हुए गाइडलाइन जारी की है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली पर सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में सीमित मात्रा में ही श्रद्धालुओं को एंट्री दी जाएगी। मंदिर के कर्मचारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे की गुलाल का उपयोग कम से कम हो साथ ही पुजारियो को भी प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल मंदिर समिति के द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed