{"_id":"65d2c07324adfcfdc80eff05","slug":"baba-mahakal-decorated-with-fruits-in-bhasma-aarti-in-mahakaleshwar-temple-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्म आरती में फलों से सजे बाबा महाकाल, पान का भी लगाया गया भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्म आरती में फलों से सजे बाबा महाकाल, पान का भी लगाया गया भोग
Mon, 19 Feb 2024 08:14 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:14 AM IST
सार
Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को रुद्राक्ष और गुलाब की माला पहनाकर फलों से श्रृंगार किया गया। इस श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ ही सुगंधित पुष्प व फलों की माला अर्पित कर पान और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
राजकीय अतिथि पूज्य आनंदमूर्ति गुरु मां ने किए दर्शन
मध्यप्रदेश शासन की राजकीय अतिथि पूज्य आनंदमूर्ति गुरु मां ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान जी के पूजन-अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आनंदमूर्ति गुरु मां श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी, जहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक किया।
विज्ञापन
