फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Baba Mahakal decorated with ashes, his third eye opened, posters put up in the temple

Ujjain News: भस्म आरती में खुला तीसरा नेत्र, फिर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, सैकड़ों भक्तों ने किए दर्शन

Thu, 13 Mar 2025 07:33 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 07:33 AM IST
सार

कालों के काल बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान पूजन सामग्री से श्रृंगारित हुए। इस दौरान उनका भस्म रमाकर माला से सजाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
 

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated with ashes, his third eye opened, posters put up in the temple
भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल खुल गया तीसरा नेत्र, मंदिर में लगे पोस्टर होली रंगपंचमी पर रंग गुलाल

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में चतुर्दशी पर सुबह 4 बजे हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिनेत्र अर्पित किया गया और भस्म रमाई। जिसके बाद भक्तों ने दर्शनों का लाभ लिया, इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बंधवगढ़ टाइगर रिजर्व की नाइट सफारी में तीन शावकों के साथ दिखी बाघिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन


 
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान करवाया गया, फिर दूध, दही, शहद, शक्कर, घी आदि पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। पंचामृत पूजन के बाद भगवान महाकाल का त्रिनेत्र लगाकर आकर्षक स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी

भक्तों ने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर उनके दर्शन किए और 'जय श्री महाकाल' का उद्घोष करने लगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई।
 

भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल खुल गया तीसरा नेत्र, मंदिर में लगे पोस्टर होली रंगपंचमी पर रंग गुलाल

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed