{"_id":"676f5336b5eaee45c205427a","slug":"baba-mahakal-adorned-with-tripund-and-sheshnag-on-his-head-shri-mahakaleshwar-tav-sharanam-echoed-in-bhasma-aarti-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2462758-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: त्रिपुंड और शेषनाग धारण कर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा 'श्री महाकालेश्वर तव शरणम्'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: त्रिपुंड और शेषनाग धारण कर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा 'श्री महाकालेश्वर तव शरणम्'
Sat, 28 Dec 2024 07:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:57 AM IST
सार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के इस दिव्य स्वरूप का दर्शन कर "जय श्री महाकाल" के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान आज सुबह 4 बजे जहां बाबा महाकाल का भांग से आलौकिक स्वरूप में शृंगार किया गया। भस्म आरती में चारों ओर श्री महाकालेश्वर तव शरणम की गूंज गुंजायमान हुई। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का आभूषण से आलौकिक शृंगार किया गया। जिसके बाद फिर पूजन अर्चन के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का ऐसा शृंगार देख सभी अभिभूत हो गए। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप को सभी ने निहारा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान दिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र के मुंबई से पधारे भारत सिंह कैलावत द्वारा पुजारी भारत शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
