{"_id":"68f045b2f2b0e100a400a52a","slug":"baba-mahakal-adorned-moon-and-lotus-during-bhasma-aarti-in-such-devotees-kept-watching-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3525565-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: भस्म आरती में चंद्रमा और कमल से सजे बाबा महाकाल, ऐसा हुआ शृंगार देखते रह गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: भस्म आरती में चंद्रमा और कमल से सजे बाबा महाकाल, ऐसा हुआ शृंगार देखते रह गए श्रद्धालु
Thu, 16 Oct 2025 07:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:51 AM IST
सार
Ujjain Mahakal: भस्म आरती मे चंद्रमा और कमल से सजे बाबा महाकाल, ऐसा हुआ शृंगार देखते रह गए श्रद्धालु
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार की सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल के शीष पर चंद्रमा और कमल लगाकर भव्य शृंगार किया गया। जिसके दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
संसदीय राजभाषा समिति एवं प्रशासनिक सदस्यों ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती दर्शन
संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के संयोजक श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा) के नेतृत्व में उपसमिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित पवित्र भस्म आरती में सम्मिलित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। उपसमिति के प्रमुख सदस्यों में रंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा, संयोजक),ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (सांसद, लोकसभा), ई रन्ना कड़ाड़ी (सांसद, राज्यसभा), नीरज डांगी (सांसद, राज्यसभा) तथा संगीता यादव (सदस्य, राज्यसभा) सहित अन्य सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के सभी सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।