{"_id":"6565eb4099a61d79e10e17e9","slug":"baba-mahakal-actor-govinda-wife-and-son-visited-baba-mahakaleshwar-in-ujjain-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal: अभिनेता गोविंदा की पत्नी बेटे संग बाबा महाकालेश्वर के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal: अभिनेता गोविंदा की पत्नी बेटे संग बाबा महाकालेश्वर के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
Tue, 28 Nov 2023 06:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:59 PM IST
सार
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी अपने बेटे के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भगृह में पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों श्री महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
महाकाल की शरण में गोविंदा की पत्नी और बेटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी और उनके बेटे मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान का पूजन-अर्चन करने पहुंचे। जहां मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी के आचार्यत्व में पूजन अर्चन संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए पंडित रमन त्रिवेदी ने बताया कि फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा व पुत्र यशवर्धन बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने उज्जैन आए थे। उन्होंने विशेष मनोकामना के साथ एक संकल्प लिया और उसके बाद एक लोटा जल पंडित के माध्यम से बाबा महाकाल को अर्पित करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुनीता आहूजा और यशवर्धन ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। याद रहे की अभिनेता गोविंदा और उनके परिवार बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं और वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आते ही रहते हैं। कुछ महीने पूर्व सुनीता आहूजा बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थीं और आज उनके साथ बेटे भी थे।
विज्ञापन
