{"_id":"65c9a5930cfddb7eae0f2b79","slug":"auto-driver-reached-the-police-station-with-the-bag-in-ujjain-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पुलिस का कॉल आते ही ऑटो चालक पहुंचा थाने, लौटाया मुंबई के श्रद्धालु का बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पुलिस का कॉल आते ही ऑटो चालक पहुंचा थाने, लौटाया मुंबई के श्रद्धालु का बैग
Mon, 12 Feb 2024 10:28 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 12 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
Ujjain News: शहर में पुलिस का कॉल आते ही चालक ने अपनी ऑटो के अंदर देखा और बैग दिखाई देने पर थाने लेकर पहुंच गया। पुलिस ने मुम्बई से आये श्रद्धालुओं को उनका बैग वापस लौटाया। ऑटो पर यूनिक नबंर होने से श्रद्धालुओं को उनका बैग वापस मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस का कॉल आते ही ऑटो चालक पहुंचा थाने
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के अंधेरी से त्रिशुल पिता गोपाल सोनी महाकाल दर्शन करने के लिये ट्रेन से उज्जैन पहुंचे थे। स्टेशन से ऑटो में सवार होने के बाद मंदिर के लिये रवाना हुए। उनकी बेटी से मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। चारधाम पहुंचने के बाद चालक ने उन्हें ऑटो से उतार दिया और मंदिर का रास्ता बताकर लौट गया, तभी सोनी परिवार को बैग ऑटो में छूटने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
जिसके बाद वह महाकाल थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत की, लेकिन ऑटो का नंबर याद नहीं होने पर पुलिस तत्काल तलाश करने में असमर्थ दिखाई दी। तभी सोनी परिवार की बेटी ने बताया कि उसने ऑटो में बैठकर मोबाइल से वीडियो बनाया था, जिस रोड से वह आये थे। पुलिस ने वीडियो देखा, जिसमें आटो के कांच पर लगा यूनिक नंबर 1704 दिखाई दिया।
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक नबंर अपडेट
इसी आधार पर पुलिस ने यातायात पुलिस की मदद से चालक का मोबाइल नंबर पता कर उसे कॉल किया। चालक काजीपुरा का रहने वाला विष्णु पिता नाथूसिंह था। पुलिस ने उससे बैग की जानकारी ली। उसने अपनी ऑटो की सीट के पीछे देखा, जहां बैग रखा था। वह बैग लेकर कुछ देर में ही थाने पहुंच गया। गौरतलब हो कि यातायात पुलिस ने शहर में संचालित होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक नबंर अपडेट किये है। जिससे आसानी के साथ चालक का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
