{"_id":"64721ed8f59fe754c306b4e6","slug":"actress-tanushree-chakraborty-reached-mangalnath-temple-to-worship-will-be-seen-on-screen-with-sunny-deol-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mangalnath: मंगलनाथ का पूजन करने पहुंचीं एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती, सन्नी देओल के साथ दिखेंगी पर्दे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mangalnath: मंगलनाथ का पूजन करने पहुंचीं एक्ट्रेस तनुश्री चक्रवर्ती, सन्नी देओल के साथ दिखेंगी पर्दे पर
Sat, 27 May 2023 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 27 May 2023 08:46 PM IST
सार
अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग करने आई हुई हैं, जहां उन्हें जैसे ही समय मिला वे मंगलनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंगलनाथ भगवान का पूजन अर्चन व भात पूजा की।
विज्ञापन
फ़िल्म अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती शनिवार को मंगलनाथ मंदिर पहुंचीं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ़िल्म अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती शनिवार को मंगलनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की सफलता के लिए भगवान मंगलनाथ से कामना की।
मंगलनाथ मंदिर के पुजारी पंडित चिंटू गुरु ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती भोपाल में एक फिल्म की शूटिंग करने आई हुई हैं, जहां उन्हें जैसे ही समय मिला वे मंगलनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंगलनाथ भगवान का पूजन अर्चन व भात पूजा की। पंडित चिंटू गुरु ने बताया कि अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती पहले भी भगवान मंगलनाथ का पूजन करने उज्जैन आ चुकी हैं। तनुश्री ने बताया कि जल्द ही सनी देओल के साथ उनकी एक फिल्म आने वाली है जिसकी सफलता की कामना उन्होंने की है।