फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Accountant committed fraud of Rs 1 crore 31 lakh in ujjain

Ujjain: मुनीम ने किया 1 करोड़ 31 लाख का घपला, व्यापारी ने लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

Ujjain: चिमनगंज मंडी के आलू-प्याज व्यापारी के यहां काम करने वाले मुनीम ने दो साल की अवधि में सवा करोड़ से अधिक का गबन किया और उसे पता नहीं चला। पिछले दिनों जब व्यापारी को हिसाब में गड़बड़ी नजर आई तो उसने मुनीम से पूछताछ की, जिस पर उसने काम पर आना बंद कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी लगने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कल आरोपी मुनीम को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Accountant committed fraud of Rs 1 crore 31 lakh in ujjain
मुनीम ने किया 1 करोड़ 31 लाख का घपला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिमनगंज मंडी थाने के उपनिरीक्षक चंदरसिंह खजूरिया ने बताया कि तिरुपति सॉलिटेयर में रहने वाले हेमंत कुमार सिंधी चिमनगंज मंडी में आलू-प्याज के व्यापारी हैं और उनकी फर्म में लालबाई फूलबाई निवासी शिवम पिता उमेश राठौर मुनीम का काम करता है।

विज्ञापन


शिवम को व्यापारी ने वर्ष 2019 में काम पर रखा था और पूरा हिसाब किताब वहीं संभाल रहा था। शुरुआत में तो मुनीम ने ठीक ढंग से काम किया और पूरा हिसाब किताब सही ढंग से मेंटेन किया। इसके बाद वर्ष 2021 से उसने हिसाब में घपला करना शुरू कर दिया और गबन का यह सिलसिला अब तक चल रहा था।
विज्ञापन


12 अप्रैल को व्यापारी हेमंत कुमार ने हिसाब का मिलान किया तो उसे दो साल से अधिक अवधि में 1 करोड़ 31 लाख का घपला नजर आया। इस पर उसने मुनीम शिवम से पूछताछ शुरू की तो वह आनाकानी करने लगा और इसके बाद काम पर आना बंद कर दिया। इस पर व्यापारी को पूरी तरह से विश्वास हो गया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए का घपला उसके मुनीम शिवम ने ही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में जुटी
इस पर उसने कल चिमनगंज मंडी थाने जाकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराते हुए शिवम के पर आरोप लगाया। पुलिस ने जाँच के बाद आरोपी शिवम के खिलाफ धारा 420 व 409 में कायमी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा गबन किए गए रुपयों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed