{"_id":"6478cb4ab58db1211b0d4549","slug":"a-young-man-died-due-to-being-buried-under-an-auto-in-bichhadod-village-of-ghatiya-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: घटिया के बिछड़ौद गांव में हादसा, गड्ढे में फंसकर पलटा ऑटो, दबने से युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: घटिया के बिछड़ौद गांव में हादसा, गड्ढे में फंसकर पलटा ऑटो, दबने से युवक की मौत, चालक फरार
Thu, 01 Jun 2023 10:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:16 PM IST
सार
उज्जैन के घटिया के ग्राम बिछड़ौद में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। खराब सड़क में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटिया के समीप ग्राम बिछड़ौद में सड़क के गड्ढे के कारण एक ऑटो पलट गया। इस दौरान उसके पास से गुजर रहा पैदल युवक उसके नीचे दब गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटिया थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटिया थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को ग्राम बिछड़ौद में लोडिंग ऑटो जा रहा था। इस दौरान ग्राम बिछड़ौद में सड़क के गड्ढे के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के समीप से ही बिछड़ौद निवासी कालू पिता डुंगाजी पैदल जा रहा था। हादसे के दौरान वह ऑटो के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ऑटो चालक वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और ऑटो जब्त कर शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ जांच की जा रही है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
