फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Short circuit in refrigerator causes blast at Yogeshwar Tekri

Ujjain News: योगेश्वर टेकरी पर फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से हुआ ब्लास्ट, भीषण आग की चपेट में आए चार मकान

Tue, 10 Feb 2026 09:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 09:51 AM IST
सार

तवाली थाना क्षेत्र के योगेश्वर टेकरी में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जो दो मकानों से फैलकर चार घरों तक पहुंची। दमकल को संकरे रास्ते से पहुंचने में दिक्कत हुई। लाखों का सामान जल गया, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
Ujjain News: Short circuit in refrigerator causes blast at Yogeshwar Tekri
फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : freepik AI

विस्तार

तवाली थाना क्षेत्र स्थित योगेश्वर टेकरी पर दो मकानों में दोपहर बाद आग लग गई। आग लगने का कारण एक मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिससे ब्लास्ट भी हुआ। आग में जलकर दो मकानों के अंदर का सामान खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शाम को योगेश्वर टेकरी क्षेत्र स्थित एक मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हो गया। जिससे आग भड़क गई। देखते ही देखते आग एक मकान से दूसरे मकान तक पहुंच गई। साथ ही आसपास के तीन अन्य मकानों को भी आग ने चपेट में ले लिया। घटना के समय घरों में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


लाखों का नुकसान, घर का सामान खाक
पड़ोस में रहने वाली नर्मदा कुमावत ने बताया कि घर का सारा सामान टीवी, फ्रिज, सोफा और कपड़े जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। सीमा ललावत का घर भी आग की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि वो काम पर गई थीं। इसी दौरान उनके पति का फोन आया कि पड़ोस में आग लग गई है। जब वह घर पहुंची तो उनके घर का भी सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री

दमकल गाड़ियां नहीं चढ़ पाई टेकरी
योगेश्वर टेकरी की ऊंचाई ज्यादा है। ऊपर चढ़ने का घाटीनुमा रास्ता संकरा है, जिसमें से फायर ब्रिगेड की लॉरी को ऊपर नहीं ले जाया जा सकता था। इसके कारण गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। कड़ी मशक्कत के बाद पानी आग तक पहुंचाया गया। आग बुझने तक चार मकान पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान गोरेश्वरी तंवर के मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि उनका पूरा घर जल गया। फ्रिज में ब्लास्ट होने से घटना हुई। हादसे का कारण सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed