फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A procession of miscreants who created havoc by waving knives was taken out

Ujjain News: चाकू लहराकर उत्पात मचाने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला, दुकानदारों से हाथ जोड़कर माफी मांगी

Mon, 18 Nov 2024 11:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2024 11:49 AM IST
सार

तीनों बदमाशों का क्षेत्र में आतंक देखते हुए पुलिस रात में उन्हें घटना स्थल पर ले गई और सहारा देकर जुलूस निकाला। इस दौरान तीनों बदमाशों ने जिन दुकानों में तोड़फोड़ की थी, उनके मालिकों से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

विज्ञापन
A procession of miscreants who created havoc by waving knives was taken out
चाकू लहराकर उत्पात मचाने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला, जानिए बदमाशों ने क्यों जोड़े दुकानदारों

विस्तार

उज्जैन जिले के आगर रोड पर स्थित दाल मिल चौराहा पर चाकू लहराकर उत्पात मचाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनका उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उन्होंने दहशत फैलाई थी। पुलिस से बचने के चक्कर में तीनों ने अपने हाथ और पैर भी तुड़वा लिए। इसके बावजूद, पुलिस ने दुकानदारों के बीच से उनका खौफ खत्म करने के लिए उन्हें मौके पर ले जाकर जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों ने दुकानदारों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
विज्ञापन


दरअसल, आगर रोड स्थित दाल मिल चौराहे पर बीते गुरुवार रात चार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए पानी-पतासी, फल, और जूस की दुकानों पर पथराव किया था। इस दौरान दुकान मालिक से रंगदारी वसूलने के लिए चाकू दिखाकर धमकाया भी था। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और लोगों ने सुरक्षा की मांग की थी। शिकायत में गायत्री नगर निवासी दीपक लुल्ली ने तीन साथियों के साथ मिलकर वसूली करने की बात कही थी। पुलिस को पता चला कि वारदात में ईदगाह रोड निवासी मुजफ्फर और नजरपुर निवासी शाहरुख भी शामिल थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो तीनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान वे गड्ढे और नाली में गिर गए, जिससे उनके हाथ और पैर टूट गए। पुलिस ने तीनों का इलाज करवाकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनका जुलूस निकाला गया। इन तीनों बदमाशों पर पहले से ही दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे बदमाश
तीनों बदमाशों का क्षेत्र में आतंक देखते हुए पुलिस रात में उन्हें घटना स्थल पर ले गई और सहारा देकर जुलूस निकाला। इस दौरान तीनों बदमाशों ने जिन दुकानों में तोड़फोड़ की थी, उनके मालिकों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। मामले में हितेश पाटिल ने बताया कि तीनों आदतन अपराधी हैं और धरपकड़ के दौरान गिरने से घायल हो गए। दीपक ने एक सप्ताह पहले इंदौर में भी तोड़फोड़ की थी। उसे फिलहाल इंदौर पुलिस भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed