{"_id":"6475d72b53c3b3442d049f2a","slug":"80-artist-perform-dance-at-mahakal-temple-in-ujjain-for-non-stop-16-years-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Temple: महाकाल के सामने 80 कलाकारों की 16 घंटे नृत्य आराधना, गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Temple: महाकाल के सामने 80 कलाकारों की 16 घंटे नृत्य आराधना, गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन
Tue, 30 May 2023 04:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 30 May 2023 04:29 PM IST
सार
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में 80 कलाकारों ने भस्मारती पर 16 घंटे की नृत्य आराधना शुरू की। गंगा दशहरा पर यह विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नृत्य आराधना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के साथ 80 से अधिक कलाकारों ने भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के दरबार में नृत्य आराधना शुरू की। यह आराधना रात साढ़े 10 बजे तक 16 घंटे जारी रहेगी। इस प्रस्तुति में पांच से 55 वर्ष तक के कलाकार भगवान महाकाल के आंगन में शिव तांडव और पंचाक्षर में भगवान की स्तुति कर रहे हैं।
विज्ञापन
नृत्यांगना मृणालिनी चौहान ने बताया कि महाकाल मंदिर में मंगलवार को गंगा दशहरा पर्व पर रसराज प्रभात नृत्य संस्था ने 16 घंटे तक बिना रुके नृत्य आराधना शुरू की। पांच से 55 वर्ष तक के महिला-पुरुषों ने इस नृत्यांजलि में भाग लिया। भगवान महाकाल के दरबार में प्रतिवर्ष होने वाली नृत्य आराधना का यह 34वां वर्ष है। रसराज प्रभात नृत्य संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी एक माह पहले की गई। 80 से अधिक कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। पांच साल की बालिका से से उम्रदराज पुरुष व महिला कलाकार भी शामिल हैं। संगत कलाकार हर्ष यादव, तबले पर मानस शर्मा, हारमोनियम पर सृष्टि हैं। बड़वाह से संजय महाजन भी अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति दे रहे हैं।
विज्ञापन
