Ujjain: कब्रिस्तान में चल रहा था धड़ल्ले से जुआ, सूचना पर पहुंची पुलिस, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
Ujjain: उज्जैन में एक कब्रिस्तान के पीछे जंगल में जुआ खेल रहे कुछ लोगों की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 6 जुआ खेलने वालों को मौके से पकड़ लिया, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जुए की राशि बरामद की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवासा थाना पुलिस को बीती रात जानकारी मिली थी कि ताजपुर स्थित ग्राम किस्मतपुरा में कब्रिस्तान के पीछे जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी करण खोवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी की गई। पुलिस को देख जुआ खेलने वाले भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पीछा कर पुलिस ने पकड़ा। जिसमें 6 लोग हिरासत में लिए गए। जिनके पास 3870 रुपए नकद बरामद किए गए।
सभी पर मामला हुआ दर्ज
बताया जा रहा है कि सभी को थाने लाया गया, जहां पूछताछ में सामने आया कि जुआ खेलने वालों में सरफराज पिता इस्माइल, अब्दुल पिता बाबु खां, अकरक़ पिता अजमेरी शाह, बाबू पिता हबीब खान, जावेद पिता बाबू शाह, नौशाद पिता शफी मोहम्मद है। सभी के खिलाफ जुआ एक अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया।
