फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   3 criminals who committed 2 thefts in 18 days caught...presented in court

Ujjain News: चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया

Fri, 30 Aug 2024 02:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 02:40 PM IST
सार

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोल्ड स्टोरेज से चोरी की गई 29 बोरी अनाज बरामद कर ली है। वहीं, फैक्ट्री से चोरी किए गए करीब दो लाख से अधिक के माल को बरामद करने के प्रयास किए  जा रहे हैं। 

विज्ञापन
3 criminals who committed 2 thefts in 18 days caught...presented in court
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश।

विस्तार

उज्जैन जिले के नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में 18 दिनों के भीतर हुई दो चोरी की घटनाओं को तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर चोरी गए अनाज समेत अन्य सामान को बरामद कर लिया गया। साथ ही, चोरी में इस्तेमाल किया गया लोडिंग वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


देवास रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में 3 से 5 अगस्त के बीच सूरज सीड्स एंड बायोटेक एग्री कोल्ड स्टोरेज से अज्ञात बदमाशों ने 20 बोरी सोयाबीन और 9 बोरी गेहूं की चोरी कर ली थी, जिसकी कीमत हजारों रुपए थी। इस मामले की शिकायत अलकापुरी निवासी कृष्णपाल सिंह सोलंकी ने नागझिरी थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे कैमरों की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


इसके बाद, 23-24 अगस्त की रात को बिजली के उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। इस मामले की शिकायत फैक्ट्री संचालक मोईज भाई ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने सघन जांच के बाद देवलमाता कॉलोनी पंवासा क्षेत्र में रहने वाले भगवान पिता रमेश परमार को हिरासत में लिया। चोरी का माल लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 09 जीडी 4112 में भरा गया था। पूछताछ में भगवान ने अपने दो साथी, संतोष निवासी टोडीघाटी सिहोर और औद्योगिक क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में रहने वाले रवि के नामों का खुलासा किया। पुलिस ने भगवान को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया, जबकि शाम को उसके दोनों साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास में ठिकाने लगाने की योजना थी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोल्ड स्टोरेज से चोरी की गई 29 बोरी अनाज बरामद कर ली है। इन बोरियों को लोडिंग वाहन के जरिए देवास अनाज मंडी में ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन उन्हें पहले ही छुपा दिया गया था। वहीं, फैक्ट्री से चोरी किए गए करीब दो लाख से अधिक के माल को बरामद करने के प्रयास किए  जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed