फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   21 feet high Shivalinga is being made from 1500 Shivalingas, like Mahakaleshwar, it will also face south.

Ujjain: 1500 शिवलिंगों से बनाया जा रहा 21 फीट ऊंचा शिवलिंग, महाकालेश्वर की तरह ये भी रहेगा दक्षिण मुखी

Fri, 08 Dec 2023 03:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 03:38 PM IST
सार

उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय में 21 फीट ऊंचा विशाल शिवलिंग तैयार किया जा रहा है। इसी माह इसका कार्य पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद नए वर्ष से यह आम लोगों को पूर्ण स्वरूप में देखने को मिल सकेगा।

विज्ञापन
21 feet high Shivalinga is being made from 1500 Shivalingas, like Mahakaleshwar, it will also face south.
उज्जैन में तैयार हो रहा 21 फीट ऊंचा शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक के समीप बने त्रिवेणी संग्रहालय में जल्द ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक विशाल शिवलिंग के दर्शन होंगे। लगभग 1500 से ज्यादा छोटे-छोटे शिवलिंगों को मिलाकर 21 फीट ऊंचा यह विशाल शिवलिंग तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मप्र के संस्कृति विभाग द्वारा बनवाए जा रहे इस शिवलिंग को भोपाल के कलाकारों द्वारा पूर्ण रूप दिया जा रहा है। त्रिवेणी संग्रहालय के आदित्य चौरसिया ने बताया कि लौह शिल्प के माध्यम से इस विशाल शिवलिंग को तैयार किया जा रहा है। इसमें 1500 से ज्यादा शिवलिंगों को मिलाकर 21 फीट ऊंचा, 18 फीट चौड़ा और करीब 15 फीट लंबा यह विशाल शिवलिंग बनकर तैयार हो रहा है। इस विशाल शिवलिंग में लगाए गए प्रत्येक शिवलिंग पर नाग देवता भी बनाए गए हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्रीमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तरह ही इसे भी दक्षिण मुखी के रूप में स्थापित किया गया है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह हरिफाटक ब्रिज से भी विहंगम स्वरूप में नजर आएगा। इसे बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसे पूरा तैयार होने के बाद आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। इसी माह इसका कार्य पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद नए वर्ष से यह आम लोगों को पूर्ण स्वरूप में देखने को मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed