फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Women's warning - apology is not enough, sack the minister or else bangles will be presented to all the upper caste leaders of MP ...

उज्जैन: महिलाओं की चेतावनी- माफी काफी नहीं, मंत्री को करें पद से बर्खास्त वरना मप्र के सभी सवर्ण नेताओं को भेंट की जाएगी चूड़ियां...

Tue, 30 Nov 2021 04:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 30 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

मंत्री बिसाहुलाल के विवादित बोल के खिलाफ उज्जैन में महिलाओं ने मोर्चा खोला है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मंत्री बिसाहूलाल को पद से बर्खास्त किया जाए वरना प्रदेश के सभी सवर्ण नेताओं को चूड़ियां भेंट की जाएगी। 

विज्ञापन
Ujjain: Women's warning - apology is not enough, sack the minister or else bangles will be presented to all the upper caste leaders of MP ...
उज्जैन में ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के मंत्री बिसाहुलाल साहू के विवादित बोल भाजपा को भारी पड़ रहे हैं। मंत्री का जगह जगह विरोध हो रहा है और अब महिलाएं भी विरोध में उतर आईं हैं। विरोध मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ है जहां क्षत्राणियों ने मंत्री के विवादित बोल के खिलाफ मोर्चा खोला है। मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग उठ रही है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मंत्री बिसाहूलाल को पद से बर्खास्त किया जाए वरना प्रदेश के सभी सवर्ण नेताओं को चूड़ियां भेंट की जाएगी। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। राजपूत महिलाओं ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल की माफी काफी नहीं है। उन्हें पद से भी बर्खास्त करें। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना क्षत्राणी इकाई की प्रदेश संगठन मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि मंत्री बिसाहूलाल का बयान किसी भी समाज की महिलाओं के लिए उचित नहीं है। जिसका राजपूत समाज की सभी क्षत्राणियां एक साथ विरोध करती हैं। महिलाओं ने मांग की कि मंत्री बिसाहूलाल को पद से बर्खास्त किया जाए। अन्यथा प्रदेश के सभी सवर्ण नेताओं को चूड़ियां भेंट की जाएंगी। साथ ही आगे विरोध प्रदर्शन उग्र होगा, क्षत्राणियों ने कहा कि हमारी एक ही मांग है, उन्हें पद से हटाया जाए, उन्होंने जो बयान दिया है वो न तो मंत्रिपद के अनुकूल है और न ही महिलाओं के लिए। इस दौरान अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


करणी सेना ने जलाया था पुतला
कुछ दिन पहले उज्जैन ही मंत्री बिसाहुलाल का पुतला जलाया गया था। करणी सेना ने चेताया था कि जहां कहीं भी मंत्री दिखेंगे तो उनका मुंह काला किया जाएगा। घटना ने प्रदेश भाजपा को परेशान कर दिया था। इसका चौतरफा विरोध हुआ। बाद में मंत्री बिसाहुलाल ने माफी मांगी लेकिन अब भी मामला ठंडा नहीं हुआ है। अब मंत्री के इस्तीफे की मांग हो रही है। उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग उठ रही है। अब तक महिलाएं विरोध प्रदर्शन में आगे नहीं आईं थी लेकिन मंगलवार को उज्जैन में इसकी शुरुआत हुई, जिसके बाद कहा जा रहा है कि भाजपा ने भले ही मंत्री के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश की हो लेकिन विवादित बयान का यह मामला आसानी से खत्म होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़कर बाहर निकालो महिलाओं को
गौरतलब है कि मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल अनूपपुर में नारी शक्ति कार्यक्रम में थे। यहां वे महिला अधिकारों की बात कर रहे थे। जुबां पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने कहा कि ठाकुर और सवर्ण अपनी औरतों को कोठड़ी में बंद करके रखते हैं। सब अपने अधिकारों को पहचानो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी। मंत्री के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है और हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। हालांकि पिछले दिनों मंत्री ने अपने बयान पर माफी मांगी थी लेकिन माफी के बावजूद विरोध जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed